वलसाड जिले के वापी में करोड़ों के फ्रॉड का बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों लूटे गए हैं। इसमें मुख्य आरोपी लविश चौधरी उर्फ नवाब अली है, जो अभी दुबई में रहकर वहां से रैकेट चलाता था। लवीश चौधरी उर्फ नवाबअली के ऊपर सूरत, पंजाब और यूपी में FIR दर्ज हो चुकी है।
ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट के नाम पर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टर माइंड नवाब उर्फ लविश चौधरी के खिलाफ अब लुक आउट नोटिस जारी कराने की तैयारी है।
MLM फ्रॉड से पूरे देश में सनसनी
इस मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) स्कीम के खिलाफ आम लोगों के द्वारा देश के कई राज्यों जैसे यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गुजरात के सूरत और पंजाब के चंडीगढ़ में कई FIR दर्ज हुई है। उसी दौरान जांच में पता चला कि QFX कंपनी ने फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग स्कीम के जरिए हजारों निवेशकों को चूना लगाया। कंपनी ने बिना किसी नियामक मंजूरी के हाई रिटर्न का लालच देकर निवेश जुटाया।
Image Source : reporter inputअंजलि यादव।
दुबई में भी मीटिंग का आयोजन करता था लविश
इन्वेस्टर्स को देश में अलग-अलग जगह मीटिंग के आयोजन में बुलाया जाता था और दुबई में भी मीटिंग आयोजन किया गया था जिसका खर्चा यह आरोपी खुद उठाते थे। वापी जीआईडीसी पुलिस थाने में 28 लोगों के फरियादी के तौर पर नाम है जिसमें 3 करोड़ 40 लाख से ज्यादा के फ्रॉड की फरियाद दर्ज हुई है। पूरे देशभर में फरियादी की बात माने तो 25 से 30 करोड़ और उससे भी ज्यादा का फ्रॉड सामने आ सकता है।
अंजलि यादव गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नवाब अली दुबई में
इस मामले में अंजलि यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अंजलि यादव का एक वीडियो भी सामने आया है जो दुबई स्थित लविश चौधरी उर्फ नवाब अली के बंगले का है।
आरोपी अंजलि यादव का वीडियो-
सेलेब्रिटी के साथ फोटो और दुबई के बंगले दिखाकर उड़ाए पैसे!
आरोपी में लविश चौधरी उर्फ नवाब अली जो दुबई में रहता है, वह मुख्य आरोपी है। वह बड़े-बड़े सेलेब्रिटी के साथ अपनी तस्वीर भी इनवेस्टर्स को दिखाता था और उन्हें इम्प्रेस करता था। लविश चौधरी की दुबई में बड़े-बड़े लोगों के साथ की तस्वीर और दुबई में बंगले-गाड़ी की तस्वीरों में आरोपी अंजली यादव भी नजर आ रही है। दूसरे आरोपी कलीम शेख, अरविंद दुबे, विकास बारिक और मुख्य आरोपी लविश चौधरी उर्फ नवाब अली वह फरार है और दुबई भाग चुके है। भारत सरकार के साथ कॉर्डिनेशन कर लुक आउट नोटिस भी जारी किया जाएगा।
कौन है लविश चौधरी?
लविश मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद जिले के पसोंडा गांव का रहने वाला है। खुद को नवाब अली नाम से पहचान बनाकर उसने एक इंटरनेशनल लेवल का नेटवर्क खड़ा किया। यह भी बताया जा रहा है कि उसने ठगी की राशि से दुबई में कई संपत्तियां खरीदी हैं। उस पर मध्य प्रदेश, यूपी, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी का आरोप है। मध्य प्रदेश में उसने लगभग 3200 करोड़ रुपये की ठगी की है। ED ने भी उससे जुड़े लोगों पर धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।
मास्टरमाइंड लविश चौधरी का वीडियो-
(रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल)
यह भी पढ़ें-
होमबायर्स से ठगी मामले में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 'कब्जा मिलने तक कोई EMI नहीं' का लालच देकर बेचे थे फ्लैट
500 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड पुणे से गिरफ्तार, वॉट्सएप ग्रुप बनाकर कर रहा था फ्रॉड-VIDEO