1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. बीच सड़क पर जल्लाद बना पिता, 4 साल की बेटी को सड़क पर बेरहमी से पटक कर पीटा, देखें Video

बीच सड़क पर जल्लाद बना पिता, 4 साल की बेटी को सड़क पर बेरहमी से पटक कर पीटा, देखें Video

रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में बेरहमी से अपनी ही चार साल की बेटी को सड़क पर पटकने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

rohtak father beats daughter- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बेटी को बेरहमी से पीटता पिता।

हरियाणा के रोहतक जिले से दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी ही 4 साल की बेटी को बीच सड़क पर पटक कर पीटते हुए दिखाई दिया है। पिता की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने की फिराक में था। सारी रात तलाश करने के बाद उसे सुबह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला जितेंद्र, परिवार संग इंदिरा कॉलोनी में रहता था और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। अपनी ही चार साल की मासूम बेटी को सड़क पर पटकने वाले आरोपी पिता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपनी करतूत पर माफी मांगते हुए कहा कि उससे जिंदगी की सबसे बड़ी गलती हो गई।

मां ने की सख्त कार्रवाई न करने की अपील

वहीं, बच्ची की मां ने भी पुलिस से पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने की अपील की है। उसका कहना है कि परिवार का पालन-पोषण करने वाला वही अकेला व्यक्ति है और अगर वह जेल चला गया तो परिवार का गुजारा मुश्किल हो जाएगा। लेकिन पुलिस का साफ कहना है कि यह जघन्य अपराध है और ऐसे मामले में किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

पिता ने क्यों की ऐसी हरकत?

रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में चार साल की मासूम सुरभि के साथ हुई हैवानियत ने हर किसी को झकझोर दिया। वायरल सीसीटीवी वीडियो में आरोपी पिता जितेंद्र पहले बेटी को थप्पड़ मारता है और फिर उसे बेरहमी से सड़क पर पटक देता है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन सुरभि बिना बताए घर से जन्मदिन की पार्टी में चली गई थी। इसी बात पर गुस्साए पिता ने शराब के नशे में इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया पिता

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद फरार होने की कोशिश में था और पूरी रात उसकी तलाश की गई। आखिरकार उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी मीडिया के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। उसने कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई और वह अपने किए पर शर्मिंदा है। वहीं, बच्ची की मां ने भी पति के खिलाफ कार्रवाई में नरमी बरतने की अपील करते हुए कहा कि परिवार की रोजी-रोटी उसी पर निर्भर है।

पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना बेहद गंभीर और जघन्य अपराध है। ऐसे मामले में कानून अपना काम करेगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। (रिपोर्ट: सुनील कुमार)

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए, तीन पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारी गिरफ्तार, 50 करोड़ रुपये गबन के मामले में CBI ने कसा शिकंजा