A
  1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Radhika Yadav Murder: पुलिस के हाथ लगा राधिका का iPhone, फोन खोलेंगे कई राज

Radhika Yadav Murder: पुलिस के हाथ लगा राधिका का iPhone, फोन खोलेंगे कई राज

Radhika Yadav Murder Case: पुलिस को राधिका के आईफोन हाथ लगे हैं। पुलिस ने राधिका के फोन को DITECH को भेजा है, जहां से फोन अनलॉक कर इसमें मौजूद सारा डेटा रिट्रीव किया जाएगा।

राधिका यादव मर्डर केस- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO राधिका यादव मर्डर केस

हरियाणा: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में आये दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, अब गुरुग्राम पुलिस राधिका के iPhone से अहम सुराग जुटाने की तैयारी में है। पुलिस ने राधिका के फोन को DITECH (Department of Information Technology, Electronics & Communication, Haryana) को भेज दिया है, जहां से फोन अनलॉक कर इसमें मौजूद सारा डेटा रिट्रीव किया जाएगा।

आईफोन चलाती थी राधिका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राधिका iPhone का इस्तेमाल करती थी और उसका पासवर्ड उसके परिवार वालों को भी नहीं पता था। हालांकि, DITECH की मदद से अब डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर करने का प्रयास किया जाएगा। इससे यह पता चल पाएगा कि पिछले कुछ दिनों में राधिका की किस-किस से बात हुई थी, जिससे मामले की गुत्थियों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

दोस्तों के बयान दर्ज कर सकती है पुलिस

जांच के दौरान पुलिस राधिका की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी फोकस करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि राधिका की कितनी सोशल मीडिया प्रोफाइल थीं और वह किन-किन प्लेटफार्म पर एक्टिव थी। इसके अलावा, पुलिस राधिका की एक दोस्त के जरिए सामने आई इंस्टा प्रोफाइल की भी जांच कर रही है। पुलिस, राधिका के दोस्तों के बयान भी दर्ज कर सकती है, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके।

फोन अनलॉक होने पर खुलेंगे राज

राधिका के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी सामने आए हैं, जिनमें वह बंदिशों में होने और आजादी से जीने की बात कर रही है। इन स्क्रीनशॉट्स से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि फोन अनलॉक होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह किससे बात कर रही थी और किस संदर्भ में वह बातचीत थी।

ये भी पढ़ें-