1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राधिका मर्डर केस: 'उसपर बहुत सारे प्रतिबंध लगे हुए थे, कड़ी नजर रखी जाती थी', बेस्ट फ्रेंड का बड़ा खुलासा

राधिका मर्डर केस: 'उसपर बहुत सारे प्रतिबंध लगे हुए थे, कड़ी नजर रखी जाती थी', बेस्ट फ्रेंड का बड़ा खुलासा

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 12, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:17 pm IST

हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनकी बेस्ट फ्रेंड ने बताया है कि उसपर बहुत सारे प्रतिबंध लगे हुए थे। उसपर कड़ी निगाह रखी जाती थी। देखें वीडियो...

राधिका की बेस्ट फ्रेंड का बड़ा खुलासा- India TV Hindi
राधिका की बेस्ट फ्रेंड का बड़ा खुलासा

राधिका मर्डर केस मे राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। हिमांशिका का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें हिमांशीका सिंह बता रही है कि उनकी राधिका के साथ गहरी दोस्ती थी और लंबे समय से वह साथ में गेम खेलते थे। हिमांशिका ने बताया कि राधिका पर उसके परिवार की तरफ़ से बहुत सारे प्रतिबंध  लगे हुए थे। हिमांशीका ने यह भी बताया है कि राधिका को वीडियो शूट करने का बहुत शौक़ था लेकिन उसके परिवार इसे पसंद नहीं करता था इसको लेकर राधिका पर कड़ी नज़र रख रखी जाती थी।


देखें वीडियो



हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि सामने से उसके सीने में चार गोलियां मारी गई थीं। जबकि उसकी हत्या के आरोपी राधिका के पिता दीपक यादव ने पुलिस को बताया था उन्होंने अपनी बेटी राधिका पर पीछे की तरफ से पीठ पर गोलियां चलाई थीं। रोज हो रहे अलग अलग खुलासे के बाद यह केस पुलिस के लिए पेचीदा होता जा रहा है। 

कब और कैसे हुई राधिका की हत्या

25 साल की राधिका यादव गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने इस खेल में कई मेडल जीते थे, लेकिन कंधे में लगी चोट के कारण वह टेनिस में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा सकीं। फिर उन्होंने अपनी एक एकेडमी खोल ली और बच्चों को टेनिस की ट्रेनिंग देने लगीं। राधिका को रील्स बनाने का बहुत शौक था और वे अक्सर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। इस शौक के कारण उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। लेकिन राधिका के पिता को यह सब पसंद नहीं था, जिसकी वजह से राधिका के अपने पिता के साथ रिश्ते खराब होते चले गए। गुरुवार (10 जुलाई) को राधिका के पिता दीपक यादव ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:

राधिका यादव मर्डर केसः 'भाई मैने कन्या वध कर दिया है, मुझे मार दो', हत्या के बाद दीपक ने किया था विजय को फोन

'राधिका यादव की हत्या से कोई लेना-देना नहीं', इनाम-उल-हक ने बताया दोनों के बीच कैसा था रिश्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत