1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. राधिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तीन दिनों से चल रही थी हत्या की प्लानिंग, भाई और मां को...

राधिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तीन दिनों से चल रही थी हत्या की प्लानिंग, भाई और मां को...

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 13, 2025 12:52 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 01:30 pm IST

राधिका यादव मर्डर केस में उसकी दोस्त ने खुलासा किया है कि उसकी हत्या की प्लानिंग पिछले तीन दिनों से की जा रही थी। पूरी प्लानिंग के तहत राधिका को मौत के घाट उतारा गया।

राधिका यादव की हत्या मामला- India TV Hindi
राधिका यादव की हत्या मामला

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में उसकी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि राधिका की हत्या की प्लानिंग पिछले तीन दिनों से की जा रही थी। पूरी प्लानिंग के तहत राधिका को मौत के घाट उतारा गया। राधिका के पापा ने उसको मारने के लिए पिस्टल लाए थे। उसने बताया कि राधिका के भाई को प्लानिंग के साथ बाहर भेजा गया था। मां को किसी और कमरे में रखा गया।

इससे पहले भी हिमांशिका सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बता रही थी कि उसकी राधिका के साथ गहरी दोस्ती थी और लंबे समय से वह साथ में गेम खेलते थे। हिमांशिका ने बताया था कि राधिका पर उसके परिवार की तरफ से बहुत सारे प्रतिबंध लगे हुए थे। हिमांशीका ने यह भी बताया कि राधिका को वीडियो शूट करने का बहुत शौक था, लेकिन उसके परिवार वाले इसे पसंद नहीं करते थे, इसे लेकर राधिका पर कड़ी नजर रखी जाती थी।

पिता के दावे पर उठे सवाल

वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की सनसनीखेज हत्या का मामला हर दिन नए खुलासे के साथ और भी उलझता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय राधिका के सीने में सामने से चार गोलियां मारी गई थीं। यह तथ्य चौंकाने वाला है क्योंकि हत्या के आरोपी और राधिका के पिता दीपक यादव ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी पर पीछे की तरफ से पीठ पर गोलियां चलाई थीं। इस विरोधाभास ने मामले की जांच को और अधिक जटिल बना दिया है।

"राधिका की अकादमी नहीं थी"

राधिका यादव गुरुग्राम की एक प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने इस खेल में कई मेडल जीतकर अपना नाम बनाया था। हालांकि, कंधे में लगी एक चोट के कारण वह टेनिस में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा सकीं। खेल से दूर होने के बाद राधिका ने हार नहीं मानी और अपनी एक टेनिस अकादमी खोल ली, जहां वह बच्चों को टेनिस की ट्रेनिंग देने लगीं।

जबकि गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को बताया कि पूर्व राज्यस्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की अपनी अकादमी नहीं थी और वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं, जिस पर उनके पिता को आपत्ति थी।

ये भी पढ़ें-

RPF के शीर्ष पद पर पहली बार नियुक्त हुईं महिला अधिकारी, जानिए कौन हैं सोनाली मिश्रा

बिहार की वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी और नेपाली भी, चुनाव आयोग की वेरिफिकेशन ड्राइव में खुली पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।