1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RPF के शीर्ष पद पर पहली बार नियुक्त हुईं महिला अधिकारी, जानिए कौन हैं सोनाली मिश्रा

RPF के शीर्ष पद पर पहली बार नियुक्त हुईं महिला अधिकारी, जानिए कौन हैं सोनाली मिश्रा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 13, 2025 10:46 am IST,  Updated : Jul 13, 2025 10:58 am IST

RPF के शीर्ष पद की जिम्मेदारी पहली बार महिला अधिकारी को सौंपी गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है।

सोनाली मिश्रा- India TV Hindi
सोनाली मिश्रा Image Source : SOCIAL MEDIA

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को सबसे ऊंचे पद की कमान सौंपी गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सोनाली मिश्रा अपनी सेवानिवृत्ति 31 अक्टूबर, 2026 तक RPF के महानिदेशक के पद पर रहेंगी। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सोनाली मिश्रा की इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

वह महानिदेशक मनोज यादव का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोनाली मिश्रा RPF का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। RPF को रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य कर्तव्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में, सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर तैनात हैं।

रेलवे सुरक्षा बल के बारे में

RPF का गठन संसद के एक अधिनियम द्वारा 1957 में रेलवे संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था। बाद में, 1966 में इस बल को रेलवे संपत्ति के अवैध कब्जे में शामिल अपराधियों की जांच करने, गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने का अधिकार दिया गया। 20 सितंबर, 1985 को इसे "संघ का एक सशस्त्र बल" का दर्जा दिया गया।

सोनाली मिश्रा का करियर

सोनाली मिश्रा ने अपने विशिष्ट करियर के दौरान कई अहम भूमिकाओं में कार्य किया है। जुलाई 2021 में, उन्हें पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के गठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया था। सोनल ने कश्मीर घाटी में बल के गठन का नेतृत्व महानिरीक्षक (IG) के रूप में किया। उन्होंने BSF की खुफिया विंग का भी नेतृत्व किया। उन्होंने BSF में ADG के रूप में भी कार्य किया है। सोनाली PPMDS (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक) और PMMS (मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक) से सम्मानित हैं।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रियों की राह में बिछाए गए कांच के टुकड़े, मचा हड़कंप

VIDEO: इंदौर के इस शख्स को सता रहा है जान का खतरा, हेलमेट पर लगाया CCTV कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत