1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: इंदौर के इस शख्स को सता रहा है जान का खतरा, हेलमेट पर लगाया CCTV कैमरा

VIDEO: इंदौर के इस शख्स को सता रहा है जान का खतरा, हेलमेट पर लगाया CCTV कैमरा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 13, 2025 08:53 am IST,  Updated : Jul 13, 2025 12:59 pm IST

इंदौर की सड़कों पर एक शख्स पिछले कुछ दिनों से अपने हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर घूम रहा है। जब लोगों ने उससे कैमरा लगाने की वजह जानी तो सुनकर सभी हैरान रह गए।

हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर घूम रहा है शख्स- India TV Hindi
हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर घूम रहा है शख्स

मध्य प्रदेश के इंदौर की सड़कों पर इन दिनों एक शख्स अपने हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर घूम रहा है, जो शहर में चर्चा का विषय बन गया है। इस शख्स की पहचान सतीश चौहान के रूप में हुई है, जो हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर का निवासी है। सतीश का कहना है कि उसे अपने पड़ोसियों से जान का खतरा है और यह कैमरा उसने अपनी सुरक्षा और सबूत जुटाने के लिए लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

सतीश चौहान का अपने पड़ोसियों- बलिराम चौहान और मुन्ना चौहान के साथ लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा है। सतीश का आरोप है कि बलिराम और मुन्ना उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं और इसी विवाद के चलते आए दिन झगड़े होते रहते हैं। सतीश के अनुसार, स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उसे अपनी जान का डर सता रहा है।

सतीश ने बताया कि उसके पड़ोसी उसके घर में घुसकर घरवालों के साथ मारपीट करते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके घर में लगा कैमरा हटा दिया गया है और पुलिस भी उसे डराती है, जिससे उसे कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

हेलमेट पर कैमरे का मकसद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सतीश चौहान ने खुद बताया कि उसने अपने हेलमेट पर कैमरा क्यों लगाया है। उसका कहना है कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो यह कैमरा उस घटना का वीडियो सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लेगा। यह कदम उसने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए प्रमाण इकट्ठा करने के लिए उठाया है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में महिला से गैंगरेप, इस दरिंदगी में रेलवे कर्मी था शामिल, अब तक दो गिरफ्तार

VIDEO: दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ यात्रियों की राह में बिछाए गए कांच के टुकड़े, मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।