1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. ट्रेन में महिला से गैंगरेप, इस दरिंदगी में रेलवे कर्मी था शामिल, अब तक दो गिरफ्तार

ट्रेन में महिला से गैंगरेप, इस दरिंदगी में रेलवे कर्मी था शामिल, अब तक दो गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 13, 2025 07:03 am IST,  Updated : Jul 13, 2025 07:15 am IST

महिला के साथ गैंगरेप मामले में रेलवे कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जघन्य अपराध कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेश पर अंजाम दिया गया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हरियाणा के पानीपत में एक 35 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप मामले में रेलवे कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जघन्य अपराध कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र स्टेशन पर रेलवे तकनीशियन भजन और कुरुक्षेत्र निवासी शिवम के रूप में हुई है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शिवम के खिलाफ चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का मामला

शुरुआत में यह बताया गया था कि अपराध पानीपत रेलवे स्टेशन पर हुआ था, लेकिन जांच के बाद पता चला कि महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेप किया गया था। पानीपत जीआरपी के थाना प्रभारी (SHO) राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया है।

लापता हो गई थी महिला

महिला के पति ने 26 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी 24 जून को पानीपत स्थित अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। इस भयावह घटना में महिला का एक पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया और उसका इलाज रोहतक के एक अस्पताल में चल रहा है।

24 जून की रात की घटना

पुलिस के शुरुआती बयान के अनुसार, महिला ने बताया था कि 24 जून की रात वह पास के रेलवे स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने दावा किया कि उसे उसके पति ने भेजा है। वह व्यक्ति उसे एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में ले गया और उसके साथ रेप किया। किला थाने के प्रभारी श्री निवास ने पहले बताया था कि बाद में दो और लोग वहां आ गए और उन्होंने भी महिला के साथ रेप किया। (इनपुट- भाषा)

ये भी  पढ़ें-

अमिताभ बच्चन ने कैसे उतारा शोहरत का खुमार, अनुपम खेर ने सुनाया पुराना किस्सा, AC पर ठन गई थी बात

'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- 'इनसे घटिया कोई नहीं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।