सुबह की सही और संतुलित डाइट से गट हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन, इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो सुबह के समय ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है। उनके अनुसार ये फूड्स, पाचन तंत्र को बेहतर रखने, आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करने और ओवरऑल गट हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं। अगर आप भी कब्ज, ब्लोटिंग या बार-बार होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अच्छे गट हेल्थ के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल
-
बेरीज: ब्लूबेरी में फ्लेवोनोइड्स नाम के कंपाउंड होते हैं, जो दिमागी कामकाज को बेहतर बनाने और उम्र के साथ होने वाली दिमागी गिरावट से बचाने में मदद करते हैं। ब्लूबेरी में फाइबर होता है, जो पाचन को ठीक रखता है और कब्ज से बचाने में मदद कर सकता है। ब्लूबेरी में पाए जाने वाले टेरोस्टिलबीन (pterostilbene) के बारे में पता चला है कि यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से होने वाले लिवर के नुकसान को कम करता है। यह कंपाउंड लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने और लिवर की बीमारी के खतरे को कम करने में भी मददगार पाया गया है।
-
नट्स: नट्स में हेल्दी फैट्स होते हैं, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, जो दिमागी कामकाज को बेहतर बनाने और दिमागी गिरावट के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। कुछ स्टडीज़ से यह भी पता चला है कि नट्स उम्र के साथ होने वाली दिमागी बीमारियों, जैसे अल्जाइमर, से बचाने में मदद कर सकते हैं। ये कोलन कैंसर से बचाने में भी मददगार पाए गए हैं। इनमें विटामिन E भी होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से लिवर की रक्षा करता है।
-
कैफीन: कैफीन भी दिमागी गिरावट और अल्जाइमर के खतरे को कम करने में मददगार पाया गया है। इसका लैक्सेटिव असर भी होता है, जो कब्ज से बचाने में मदद कर सकता है। कुछ स्टडीज़ से पता चला है कि कॉफी पीने से लिवर को सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी बीमारियों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)
Latest Health News