1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि एयर फ्रायर लें या नहीं, तो ये खबर आपके लिए है, सारे Doubt दूर हो जाएंगे

क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि एयर फ्रायर लें या नहीं, तो ये खबर आपके लिए है, सारे Doubt दूर हो जाएंगे

अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि एयर फ्रायर लें या नहीं लें, तो आज उसका जवाब आपको मिल जाएगा। खुड डॉक्टर ने इसके फायदे नुकसान बताए हैं, जिससे आपके मन में आ रहे सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

एयर फायर के फायदे नुकसान- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एयर फायर के फायदे नुकसान

आजकल हेल्दी कुकिंग के लिए लोग एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं जिसमें एयर फ्रायर के नुकसान और इसे कैंसरस तक बता दिया जाता है। ऐसे में दिमाग में सवाल आता है कि एयर फ्रायर लें या नहीं लें। आज आपने मन में आने वाले इन्हीं सवालो के जवाब खुद डॉक्टर दे रहे हैं। डॉक्टर अंशुमान कौशल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं किन लोगों को एयर फ्रायर लेना चाहिए और किन लोगों को एयर फ्रायर के उपर एक रुपया भी वेस्ट नहीं करना चाहिए। एयर फ्रायर खरीदने से लेकर इसके फायदे नुकसान के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं।

डॉक्टर अंशुमान कौशल के मुताबिक एयर फ्रायर एक कॉम्पेक्ट हाई स्पीड कनवेक्शन अवन है। जिसमें एक हीटिंग कॉइल और एक पावरफुल फैन और गरम हवा जो 200 डिग्री सेल्सियस तक लगातार खाने के चारों और घूमती रहती है। जब हाई हीट पर फूड रिएक्शन होता है तो मेलार्ड रियक्शन होता है, जो खाने को टेस्ट और कलर देता है। लेकिन कुछ केसेज में एक्रालामाइट फार्मेशन भी हो सकता है, खासतौर से स्टार्ची फूट जैसे आलू में, इसलिए ओवर कुकिंग अवोइड करना जरूरी है। 

एयर फ्रायर में पके खाने का स्वाद कैसा होता है?

अगर आप तेल में तली हुई कचौड़ी समोसे जैसे स्वाद की उम्मीद कर रहे तो वो नहीं मिलेगा। लेकिन इसमें चिकन, फिश, पनीर, वेजीज, मखाना, फ्राइज, कटलेट, नगेट्स, और पिज्जा बहुत अच्छे बनते हैं, लेकिन फ्रेश जलेबी, भटूरे, पूड़ी, पकोड़े और क्रिस्पी समोसे का स्वाद फीका लगेगा। 

अगर आप हॉस्टल में रहते हैं, बैचलर हैं, वर्किंग कपल हैं या छोटी फैमिली वाले हैं तो एयर फ्रायर आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। 10 मिनट में पनीर, 12 मिनट में चिकन, लेफ्टओवर पिज्जा फिर से क्रिस्पी करना हो या सुबह दौड़ते भागते ब्रेड टोस्ट बनाना हो, शाम को भुना मखाना खाना हो तो ये अच्छा ऑप्शन है। कम तेल, कम स्मैल, कम किचन क्लीनिंग लेकिन अगर घर में रोज 8-10 लोगों का खाना बनता है और हर हर दूसरे दिन पकोड़े समोसे की पार्टी होती है तो ये आपके काम की चीज नहीं है। ऐसा नहीं है।

कितना बड़ा एयर फ्रायर लेना चाहिए?

अगर आप 2-4 की फैमिली हैं तो 2-4. 4-6 लीटर वाला एयर फ्रायर काफी है. बड़ी फैमिली है तो 6-8 लीटर काफी है। टेंपरेचर कंट्रोल होना चाहिए। 200 डिग्री तक जाना चाहिए।  बास्केट डिशवॉशर सेफ हो तो अच्छा है। 

एयर फ्रायर का गलत इस्तेमाल

अगर आप बास्केट में बहुत तेल डालते हैं या बहुत कम तेल का इस्तेमाल करते हैं। बार-बार बास्केट को खोलते हैं, गीले बैटर से पकोड़े बनाते हैं और मैन्युअल नहीं पढ़ना, जिसमें लिखा होता है कि एयर फ्रायर में किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना है। ये एयर फायर इस्तेमाल करते वक्त की जाने वाली गलतियां हैं। 

सेहत के लिए एयर फ्रायर कैसा है?

एयर फ्रायर तेल का इस्तेमाल कम कर सकता है। कैलोरी कुछ मामलों में कम कर सकता है। इससे किचन स्मोक भी कम होता है। लेकिन एक जरूरी बात फ्रोजन अल्ट्राप्रोसेस जंक फूड एयर फ्रायर में उतना ही नुकसान करेगा जितना नॉर्मल डीप फ्राइंग में करता है।

क्या एयर फ्रायर खरीदना चाहिए?

अगर आप सेहत के लिए या जल्दी काम करने के लिए और कम मेहनत के लिए इसे खरीद रहे हैं तो आपकी किचन में एयर फ्रायर होना चाहिए। लेकिन अगर आप कचोड़ी समोसा या पूरियां खाने के लिए इसे खरीद रहे हैं तो ऐसा सोचकर न लें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News