पंकज भदौरिया ने बताया एयर फ्रायर में किन चीजों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?
पंकज भदौरिया ने बताया एयर फ्रायर में किन चीजों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?
अगर आप एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हैं, तो हर तरह की चीज इसमें बनाना सही नहीं होता। शेफ पंकज भदौरिया ने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जिन्हें एयर फ्रायर में डालने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सही टेक्सचर नहीं मिलता और मशीन को भी नुकसान हो सकता है।
Published : Aug 22, 2026 09:01 pm IST, Updated : Aug 22, 2026 09:07 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आप एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हैं, तो हर तरह की चीज इसमें बनाना सही नहीं होता। शेफ पंकज भदौरिया ने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जिन्हें एयर फ्रायर में डालने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सही टेक्सचर नहीं मिलता और मशीन को भी नुकसान हो सकता है।
2/5Image Source : MAGNIFIC
पॉपकॉर्न: एयर फ्रायर में पॉपकॉर्न बनाना सही नहीं माना जाता। कॉर्न के दाने फटकर मशीन के हीटिंग एलिमेंट तक पहुंच सकते हैं, जिससे नुकसान होने का खतरा रहता है।
3/5Image Source : MAGNIFIC
बहुत ज्यादा सॉस वाले फूड्स: करी, ग्रेवी या सूप जैसे फूड्स को एयर फ्रायर में बनाने से बचना चाहिए। गर्म हवा के कारण सॉस इधर-उधर फैल सकता है और एयर फ्रायर की बास्केट या हीटिंग एलिमेंट को गंदा कर सकता है।
4/5Image Source : MAGNIFIC
गीला बैटर वाले फूड्स: पकौड़े या ऐसी चीजें जिन पर पतला और गीला बैटर लगा हो, एयर फ्रायर में डालने पर बैटर तुरंत सेट नहीं होता। इससे फूड का टेक्सचर खराब हो सकता है और बैटर बास्केट में चिपक सकता है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
चावल: सादे चावल या बड़ी मात्रा में पके हुए चावल को एयर फ्रायर में दोबारा गर्म या पकाना बेहतर विकल्प नहीं है। एयर फ्रायर सूखी गर्म हवा से काम करता है, इसलिए चावल नमी खोकर सूखे और सख्त हो सकते हैं।