Ashoka Tree Bark: आयुर्वेद में अशोक के पेड़ का काफी महत्व है। यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो इस पेड़ के फूल, पत्तियों का भी आयुर्वेद में काफी उपयोग है। लेकिन इसकी छाल महिलाओं से जुडी कई सेहत संबंधी संबंधित समस्याओं को ठीक करने में बेहद असरदार है। आइए यहां जानते हैं कि अशोक के पेड़ के छाल का इस्तेमाल किन समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है।
Image Source : freepikwhite discharge
वाइट डिस्चार्ज का करता है इलाज़
महिलाओं में होने वाली वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया की समस्या के इलाज के लिए अशोक की छाल काफी उपयोगी है। इसका उपयोग करने के लिए आप अशोक की छाल को पानी में उबालें और चाय की तरह पी लें। ध्यान रखें कि पानी को तब तक उबालते रहें जब तक कि पानी आधा न हो जाए।
Image Source : freepikPiles
बवासीर में उपयोगी
अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर की समस्या के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग करने के लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें और इसमें शहद, पानी मिलाकर सेवन करें।
Image Source : freepikskin care
त्वचा की समस्याओं के लिए फायदेमंद
अशोक के पेड़ की छाल से त्वचा की कई समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है। अगर आप अशोक की छाल का पाउडर पानी में मिलाकर पिएं तो इससे खून साफ होता है जिससे त्वचा पर निखार आता है। इसके सेवन से ऑयली और डल स्किन की समस्या भी ठीक भी हो सकती है।
Image Source : freepikperiod cramp
पीरियड के दर्द में देता है आराम
अशोक के पेड़ की छाल के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप अशोक के छाल का पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
ये भी पढ़ें -
Latest Health News