कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया सहमी हुई है। इस महामारी से अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में भी ये वायरस अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एहतियात के तौर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वामी रामदेव इंडिया टीवी के जरिए दर्शकों को योगा से फिट रहने के टिप्स दे रहे हैं। उनका कहना है कि स्वस्थ शरीर से भी कोविड-19 को हराया जा सकता है।
पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे पूरे 9 मिनट तक, मोमबत्ती, दीया या फिर मोबाइल का टार्च जलाने के लिए कहा है। इस पर स्वामी रामदेव ने कहा, 'मैं 135 करोड़ भारतीयों की सेवा में लगे कर्मियों का सम्मान करने के लिए दीया जरूर जलाऊंगा। हमें इस संकल्प को दोहराना है कि इस लड़ाई से जंग जीतनी है।'
स्वामी रामदेव ने कहा, 'कुछ लोग नकारात्मक बातें करते हैं, लेकिन प्रकाश के कोरोना के अंधेरे को मिटाना है।' सकारात्मक रहने और फोकस बढ़ाने के लिए बाबा रामदेव ने योगमंत्र दिया है। उन्होंने अनुलोम-विलोम कैसे किया जाता है, ये भी बताया। इससे शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन का इजाफा होता है। ये सर्दी, जुकाम और दमा से बचाव करता है। तनाव और चिंता को कम करता है। फेफड़े को मजबूत बनाता है। मांसपेशियों की प्रणाली में सुधार करता है।
अनुलोम विलोम
स्वामी रामदेव ने सांसों पर ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही अनुलोम-विलोम कैसे किया जाता है, ये भी बताया। इससे शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन का इजाफा होता है। ये सर्दी, जुकाम और दमा से बचाव करता है। तनाव और चिंता को कम करता है। फेफड़े को मजबूत बनाता है। मांसपेशियों की प्रणाली में सुधार करता है।
भ्रामरी
इस योगासन को करने से तनाव और गुस्सा शांत होता है। आप अपने मन को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे दिमाग भी शांत रहता है। शरीर में प्राणशक्ति को बढ़ाता है।
प्राणायाम
घर में बैठे-बैठे काम करने वालों को फिट रहने के लिए बाबा रामदेव ने प्राणायाम करने के लिए कहा। इनमें कपालभाति, भस्त्रिका प्राणायाम सहित पांच-छह प्राणायाम शामिल है। अगर कमर में दर्द हो रही है तो इसे मजबूत करने के लिए आसान योग आसन भी बताए।
आंखों और गर्दन को यूं दे आराम
लैपटॉप पर काम करते-करते अगर आपकी आंखों में दर्द होने लगा है तो इसे पहले चारों तरफ घुमाएं। फिर दाएं और बाएं घुमाएं। क्लॉकवाइस और एंटी क्लॉकवाइस घुमाएं। दोनों हाथों में पहली और दूसरी उंगली के बीच एक प्वॉइंट है, उसे एक मिनट तक दबाएं।
अस्थमा के मरीजों के लिए योग आसन
अस्थमा वालों को प्राणायाम जरूर करना चाहिए। इन लोगों को कोरोना वायरस जल्दी अटैक करता है। इसलिए उन्हें भस्त्रिका करना चाहिए। इससे उन्हें बहुत फायदा मिलेगा।
क्या खाएं और कैसे पचाएं
स्वामी रामदेव ने कहा कि आपको जो पसंद है, वो खाएं। रसगुल्ला, दही-भल्ला, मक्के की रोटी.. सब खाएं, लेकिन कम खाएं। अंकुरित और पका हुआ खाना खाएं। सब्जियों को धोना बहुत जरूरी है। फल खाएं और चबाकर खाएं। पचाने के लिए सूर्यनमस्कार और प्राणायाम करना जरूरी है। कपालभाति बहुत फायदेमंद रहेगा।
Latest Health News