लेटेस्ट 'वेलबीइंग रिपोर्ट' के मुताबिक 87% लोगों में counselling से पहले डिप्रेशन के लक्षण मिले हैं। युवाओं में बेचैनी सबसे ज्यादा बढ़ रही है। जिसका शरीर के अलग अलग अंगों पर बुरा असर हो रहा है। “Psychosocial stress” शरीर के तीन बेहद इम्पोर्टेंट पार्ट्स को अफैक्ट करता है। पहला- हाइपोथेलेमस, ब्रेन का एक पार्ट जो हार्मोन्स प्रोड्यूस करता है। जिससे बॉडी टेम्परेचर, हार्ट रेट, मूड और भूख-प्यास कंट्रोल होती है। दूसरा- पिट्यूटरी ग्लैंड, जो एक मास्टर ग्लैंड है। जिसका रोल ब्लड फ्लो के जरिए पूरे शरीर में मैसेज पास करने से लेकर कई दूसरे ग्लैंड को कंट्रोल करना होता है और तीसरा- एड्रेनल ग्लैंड, जिसका काम मेटाबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर, इम्यून सिस्टम को रेगुलेट करना होता है। जब लोग स्ट्रेस-एंग्जाइटी की गिरफ्त में आते हैं। तो पूरा हेल्थ mechanisms बिगड़ता है और इसका इम्पैक्ट सीधे-सीधे लिवर फंक्शन पर दिखता है। फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस के साथ लिवर कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
वैसे ही पूरी दुनिया में लिवर कैंसर से हर साल, करीब 8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। लिवर की बीमारियां पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी हैं। लिवर को शरीर का डॉक्टर कहा जाता है। अगर ये बीमार हो जाए तो आपके शरीर का ख्याल रखने के लिए कोई दूसरा नहीं है। इसलिए लिवर को बीमार मत होने दीजिए। आइये स्वामी रामदेव से जानते हैं स्ट्रेस रिलीज करने और लिवर को हेल्दी बनाने के उपाय।
लिवर का काम
- खाना पचाना
- इंफेक्शन से लड़ना
- शुगर कंट्रोल करना
- ब्लड फिल्टर
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
- टॉक्सिन निकालना
- प्रोटीन बनाना
- न्यूट्रिशन जमा करना
हेल्दी लिवर तो परफेक्ट सेहत
- शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड
- लगभग 1.5 Kg वज़न
- सबसे ज़्यादा न्यूट्रिशंस स्टोर
- बॉडी डिटॉक्स करता है
लिवर प्रॉब्लम्स की क्या है वजह
- तला-भुना खाना
- मसालेदार खाना
- फैटी फूड्स
- जंक फूड
- रिफाइंड शुगर
- अल्कोहल
फैटी लिवर से बीमारी
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- मोटापा
- डायबिटीज़
- थायराइड
- स्लीप एप्निया
- इनडायजेशन
लिवर फंक्शन
- एंजाइम्स बनाना
- ब्लड फिल्टर करना
- टॉक्सिंस निकालना
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
- डाइजेशन
- प्रोटीन बनाना
- इम्यूनिटी बढ़ाना
लिवर रहेगा हेल्दी
- सेचुरेटेड फैट
- ज्यादा नमक
- ज्यादा मीठा
- प्रोसेस्ड फूड
- कार्बोनेटेड ड्रिंक
- अल्कोहल
लिवर रहेगा हेल्दी खाएं ये चीजें
- मौसमी फल
- साबुत अनाज
- लो फैट डेयरी प्रोडक्ट
- यंग एज से रखें ख्याल
- शाकाहारी खाना खाएं
- प्लांट बेस्ड फूड का सेवन
Latest Health News