Swollen kidney symptoms: किडनी में सूजन को मेडिकल टर्म में हाइड्रोनफ्रोसिस (Hydronephrosis) कहा जाता है। दरअसल, ये वो स्थिति है जिसमें शरीर के मूत्रवाहिनी (ureter) में ब्लॉकेज आ जाती है। इसे ऐसे समझें कि इस दौरान पेशाब किडनी से बाहर नहीं निकल पाता है और फिर किडनी में ही जमा हो जाता है। इससे किडनी में सूजन आने लगती है और पूरा शरीर गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। इसी दौरान शरीर में अलग-अलग प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। कैसे, जानते हैं।
किडनी में सूजन के लक्षण-Swollen kidney symptoms
1. पेशाब से जुड़े बदलाव-Changes in urine
पेशाब से जुड़े बदलाव किडनी में सूजन की वजह से हो सकता हैं। ये असल में कई प्रकार का हो सकता है। जैसे कि आपको पहले बार-बार पेशाब महसूस हो। दूसरा आपको पेशाब के रंग और गंध में बदलाव हो। जैसे कि झागदार पेशाब, पेशाब में मवाद आना या फिर गंभीर हो जाने पर पेशाब में खून। ये किडनी में फिल्ट्रेशन के प्रोसेस की कमी के कारण हो सकता है।
2. मतली और उल्टी-Nausea and vomiting
होता ये है कि जब आपकी किडनी सही से काम नहीं कर पाती है तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट जमा होने लगते हैं। साथ ही, शरीर में कई प्रकार के अवशेष जमा होने लगते हैं इससे मतली और उल्टी की समस्या होने लगती है।
Image Source : freepikSwollen kidney symptoms
3. कमर के आस-पास दर्द-Back pain
कमर के आस-पास दर्द, किडनी में सूजन की वजह से नहीं बल्कि, ये आपको खुद ही महसूस हो रहा होता क्योंकि किडनी के आस-पास भार बढ़ रहा होता है, प्रेशर महसूस होता है और जब आप सो कर उठते हैं या लेट कर उठते हैं तो आपको लगता है कि ये कमर का दर्द है।
4. पैरों में सूजन-Swelling in feet
इसे ऐसे समझें कि आपका शरीर अगर किसी चीज को फिल्टर नहीं कर पाता है तो शरीर में बढ़ता जाता है और ये सूजन का रूप ले लेता है। इससे प्रेशर बढ़ता है और पैरों में सूजन बढ़ने लगती है। तो, इस तरह आप पैरों में सूजन के इन तमाम लक्षणोंको नजरअंदाज न करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News