1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. औषधि गुणों से भरपूर है लहसुन के पत्ते? जान लें इसे खाने से क्या होता है

औषधि गुणों से भरपूर है लहसुन के पत्ते? जान लें इसे खाने से क्या होता है

लहसुन की कलियों की तरह ही उसके हरे पत्ते भी औषधीय गुणों का खजाना होते हैं। इन्हें अक्सर 'हरा लहसुन' या 'सप्रिंग गार्लिक' भी कहा जाता है। इसके सेवन से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लहसुन के पत्ते खाने से क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

लहसुन के पत्ते खाने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लहसुन के पत्ते खाने के फायदे

लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि सिर्फ लहसुन ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आयुर्वेद में लहसुन के पत्ते को रसायन की तरह माना गया है। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन के पत्ते खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं। 

1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
लहसुन के पत्तों में एलिसिन नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको सर्दी-खांसी जैसे संक्रमणों से दूर रखता है।

2. दिल की सेहत के लिए वरदान
लहसुन के पत्ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

3. पाचन में सुधार
हरे लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की जलन को कम करते हैं। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और गैस या ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत देता है।

4. आयरन की कमी को दूर करना
लहसुन के पत्तों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है, उनके लिए इसका सेवन ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है।

5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं और त्वचा में चमक लाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Latest Health News