1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्रेग्नेंसी में हो रही अपच की समस्या, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम

प्रेग्नेंसी में हो रही अपच की समस्या, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 03, 2026 10:34 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 10:34 am IST

प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव और गर्भाशय के बढ़ते आकार के कारण अपच और सीने में जलन होना एक सामान्य बात है। लेकिन यह काफी असहज हो सकता है। यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपच की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में हो रही अपच की समस्या, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
प्रेग्नेंसी में हो रही अपच की समस्या, तो अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे Image Source : FREEPIK

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक है अपच या भूख न लगने की समस्या। ये बहुत कॉमन समस्या है और इससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को खाने का मन बिल्कुल भी नहीं करता, पेट में हर वक्त भारीपन महसूस होता है। लेकिन इस समस्या को नज़रअंदाज करना मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर डाल सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर अपच की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। 

1. सौंफ का पानी 

सौंफ पाचन के लिए रामबाण मानी जाती है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और गैस को कम करती है। ऐसे में खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाएं या एक गिलास पानी में सौंफ उबालकर उसे छानकर पिएं। इससे अपच की समस्या नहीं होगी।

2. अदरक और नींबू
अदरक में ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करते हैं और मतली को भी कम करते हैं। गुनगुने पानी में थोड़ा सा अदरक का रस और नींबू मिलाकर पिएं। आप अदरक वाली चाय, बिना दूध की भी ले सकती हैं। ये भी प्रेग्नेंसी में रामबाण साबित हो सकता है। 

3. नारियल पानी 
नारियल पानी एक नेचुरल एसिड न्यूट्रलाइज़र है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पेट की जलन को शांत करता है। रोजाना सुबह या दोपहर के समय एक ताजा नारियल पानी पिएं।

4. ठंडा दूध 
अगर आपको सीने में जलन महसूस हो रही है, तो ठंडा दूध तुरंत राहत दे सकता है। यह पेट के एसिड को शांत करने में मदद करता है। बिना चीनी वाला आधा गिलास ठंडा दूध धीरे-धीरे पिएं।

डॉक्टर की सलाह?
यदि इन नुस्खों के बाद भी आपको उल्टी या अपच जैसी समस्या हो रही है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी एंटासिड दवा न लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।