लॉक डाउन में बच्चों को पढ़ाई के लिए कैसे करें उत्साहित, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर योगासन
लॉक डाउन में बच्चों को पढ़ाई के लिए कैसे करें उत्साहित, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर योगासन
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 20, 2020 10:58 am IST, Updated : Apr 20, 2020 11:01 am IST
स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चों इन दिनों दिनभर खेलते और शरारतें करते रहते हैं। ऐसे में आप कुछ योगासन करा सकते हैं। जिससे उनका मन एकाग्र होगा। जिससे वह अन्य कामों के साथ-साथ मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके कारण स्कूल भी नहीं खुल रहे हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में भी नहीं लग रहा है। ऐसे में आप काफी परेशान है कि आखिर कैसे बच्चों को प्रेरित करें कि वह पढ़ने में मन लगाएं।
स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चों इन दिनों दिनभर खेलते और शरारतें करते रहते हैं। ऐसे में आप कुछ योगासन करा सकते हैं। जिससे उनका मन एकाग्र होगा और अन्य कामों के साथ-साथ पढ़ाई में भी मन लगेगा।