A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शहद में इस चीज को मिलाएं, खाने से दूर हो जाएगी खांसी-गले की खराश, वजन घटाने में भी असरदार

शहद में इस चीज को मिलाएं, खाने से दूर हो जाएगी खांसी-गले की खराश, वजन घटाने में भी असरदार

What to mix with honey: औषधीय गुणों से भरपूर शहद में इस मसाले को मिक्स करके खाना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

काली मिर्च पाउडर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK काली मिर्च पाउडर

आयुर्वेद के मुताबिक शहद और किचन में रखे इस मसाले को मिलाकर खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाया जा सकता है। हम काली मिर्च की बात कर रहे हैं। काली मिर्च का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता। काली मिर्च सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। आइए शहद और काली मिर्च को मिक्स करके कंज्यूम करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फायदे ही फायदे- पुराने जमाने में जब भी सर्दी, खांसी, जुकाम या फिर गले की खराश जैसी समस्या होती थी, तब शहद में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाने की सलाह दी जाती थी। शहद और काली मिर्च का मिश्रण शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में कारगर साबित हो सकता है। दिल की सेहत के लिए भी इस मिक्सचर को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

गौर करने वाली बात- वेट लॉस के लिए भी इस मिश्रण को कंज्यूम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और काली मिर्च मिलकर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और फैट को तोड़ते हैं। शहद और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है। गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शहद के साथ काली मिर्च का सेवन किया जा सकता है।

सेवन कैसे करें- सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून शहद निकाल लीजिए। अब एक चौथाई स्पून काली मिर्च को कूट लीजिए। आपको चुटकी भर काली मिर्च पाउडर को शहद के साथ मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में सोने से लगभग एक घंटे पहले इस मिश्रण का सेवन कर लेना चाहिए। ध्यान रहे कि आपको इस मिश्रण को खाने के बाद पानी नहीं पीना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News