1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुस्से से फटने लगती हैं दिमाग की नसें तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय, छूमंतर हो जाएगी टेंशन

गुस्से से फटने लगती हैं दिमाग की नसें तो अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय, छूमंतर हो जाएगी टेंशन

Stress Release Remedies: तनाव और चिंता शरीर को अंदर से खोखला बना देती है। इसीलिए कहा जाता है चिंता चिता के समान होती है। टेंशन दिल और दिमाग की बीमारियों का कारण बनती है। ऐसे में आपको स्ट्रेस फ्री रहने के लिए स्वामी रामदेव के ये उपाय करने चाहिए।

गुस्सा और तनाव कैसे कंट्रोल करें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गुस्सा और तनाव कैसे कंट्रोल करें

मेट्रो सिटीज में रहने वाला हर दूसरा शख्स पूछ रहा है कि साउंड पॉल्यूशन क्यों इतना बढ़ रहा है। एयर पॉल्यूशन पर तो बात होती है, लेकिन शोर से होने वाले प्रदूषण पर भी बात करना जरूरी है। क्योंकि रिसर्च बता रही है कि Air pollution की तरह ये भी सेहत पर घातक असर छोड़ रहा है। हवा में घुला जहर तो लंग्स पर अटैक करता है। लेकिन साउंड पॉल्यूशन कैसे नुकसान पहुंचाता है। साउंड पॉल्यूशन सीधे आपके दिल-दिमाग पर वार करता है। रिसर्चर्स की मानें तो आसपास का शोर मानसिक तनाव, घबराहट और गुस्से की वजह बन रहा है। इससे जुड़ी एक बीमारी है 'मिसो-फोनिया' जो मेडिकल साइंस के लिए चुनौती बन चुकी है। 

'मिसो-फोनिया' का नाम बहुत सारे लोग पहली बार सुन रहे होंगे। लेकिन स्टडी बताती है कि ये परेशानी हर 5 में से 1 शख्स को अफेक्ट करती है। इस बीमारी में कुछ आवाज़े इंसान को एग्रेसिव कर देती हैं। जैसे खाना चबाने, सांस लेने, यहां तक कि घड़ी की टिक टिक की आवाज भी उनकी प्रॉब्लम को ट्रिगर करती है। इससे गुस्सा, चिड़चिड़ापन, नफरत, बेचैनी, घबराहट जैसे साइडइफेक्ट दिखने लगते हैं। 'मिसो-फोनिया' में इंसान की धड़कन तेज़ हो जाती है, मांसपेशियों में तनाव होने लगता है। 

आजकल तो लोग वैसे ही फ्रस्टेशन, डिप्रेशन लिए घूम रहे हैं, जिससे कहीं भी, कभी भी उनका गुस्सा निकल जाता है। जबकि लगातार दिलो दिमाग में ये गुबार लोगों का बीपी हाई करता है। डायजेशन बिगाड़ता है जिससे इम्यून सिस्टम भी कमज़ोर होने लगता है। हर वक्त तेवर दिखाने से कोरोनरी हार्ट डिज़ीज, डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और नजर कमजोर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बड़े तो बड़े आजकल बच्चों में भी एंगर लेवल काफी हाई रहता है और इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं मोबाइल वीडियो गेम्स और रील्स की खराब आदत। गुस्से दिलाने वाली हर वजह को कैसे हैंडल किया जाए और कैसे एंगर मैनेजमेंट किया जाए, स्वामी रामदेव से जानते हैं।

मिसोफोनिया के लक्षण
  • गुस्सा
  • चिड़चिड़ापन
  • नफरत
  • बेचैनी
  • घबराहट
  • तेज़ धड़कन
  • मसल्स में ऐंठन
गुस्सा कितना जानलेवा 
  • गुस्से से स्ट्रेस हार्मोन्स ट्रिगर
  • स्ट्रेस हार्मोन्स से टेंशन बढ़ती है
  • तनाव से आर्टरीज ब्लॉकेज का डर
  • ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
  • हार्ट अटैक के चांस ज्यादा
बढ़ा एग्रेशन कैसे करें कंट्रोल
  • रोज योग करें
  • थोड़ी देर टहलें
  • मेडिटेशन करें
  • गहरी सांस लें
  • संगीत सुनें
  • अच्छी नींद लें
गुस्सा खतरनाक रहें सावधान
  • गुस्से का पैटर्न समझें
  • क्रोध में आपा ना खोएं
  • आत्मनियंत्रण सीखें
  • गुस्से के लक्षण पहचानें
गुस्सा होगा शांत
  • एलोवेरा और गिलोय का जूस पीएं
  • खट्टी चीजें ना खाएं
दूर करें हाइपरटेंशन 
  • खूब पानी पीएं 
  • स्ट्रेस-टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं
हार्ट होगा मजबूत करें ये नेचुरल उपाय
  • 1 चम्मच अर्जुन की छाल
  • 2 ग्राम दालचीनी
  • 5 तुलसी
  • उबालकर काढ़ा बनाएं
  • रोज पीने से हार्ट हेल्दी

Latest Health News