1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची, यहां जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची, यहां जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

पेट की जलन और गैस एक बेहद आम समस्या है, जो गलत खान-पान या बिगड़े हुए लाइफस्टाइल की वजह से होती है। इससे तुरंत राहत पाने के लिए आप इलायची का सेवन कर सकते हैं। यहां जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC पेट की जलन और गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर है इलायची

सुबह सुबह पेट की जलन और गैस आज के समय में एक बेहद आम समस्या बन चके हैं। खराब खानपान, देर तक बैठना और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। इस तकलीफ से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि हमारी रसोई में कुछ ऐसे मसाले हैं जो गैस औप पेट की जलन से आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं। हम जिस मसाले की बात कर रहे हैं उसका नाम इलायची है। हरी इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू बढ़ाने के काम नहीं आती, बल्कि आयुर्वेद में इसे पेट की कई समस्याओं की अचूक दवा माना गया है। ऐसे में यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में इलायची किस तरह कारगर है। 

इलायची क्यों है पेट के लिए फायदेमंद?
इलायची की तासीर ठंडी होती है, जो पेट में बन रहे एसिड को शांत करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल्स पाचन तंत्र की को आराम पहुंचाते हैं, जिससे पेट की ऐंठन कम होती है। इसके अलावा, इलायची पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती है, जिससे खाना जल्दी पचता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती।

इलायची इस्तेमाल करने के 4 सबसे सही तरीके

1. खाना खाने के बाद चबाएं
यह सबसे आसान और तुरंत असर दिखाने वाला तरीका है। भारी या मसालेदार खाना खाने के बाद 1 से 2 हरी इलायची को मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं। इसका रस जब आपके पेट में जाएगा, तो एसिडिटी की वजह से होने वाली सीने और पेट की जलन में तुरंत आराम मिलेगा। यह माउथ फ्रेशनर का काम भी करती है।

2. इलायची का गुनगुना पानी
गैस और भारीपन से छुटकारा पाने के लिए इलायची का पानी बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 कुचली हुई इलायची डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें। इस पानी को गुनगुना होने पर चाय की तरह घूंट-घूंट करके पिएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पूरे दिन पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

3. इलायची और सौंफ का मिश्रण
सौंफ और इलायची दोनों की ही तासीर ठंडी होती है, इसलिए इनका कॉम्बिनेशन गैस और एसिडिटी पर अच्छा असर करता है। आप भुनी हुई सौंफ और इलायची के दानों को मिलाकर एक डिब्बे में रख सकते हैं। खाना खाने के बाद आधा चम्मच इस मिश्रण का सेवन करने से अपच की समस्या दूर हो जाती है।

4. इलायची की हर्बल चाय
अगर आपको दूध वाली चाय पीने से गैस बनती है, तो उसकी जगह इलायची की हर्बल चाय पिएं। इसके लिए पानी में इलायची, थोड़ा सा अदरक और पुदीने की पत्तियां उबालकर काली चाय की तरह पिएं। यह पेट को ठंडक देगी और गैस को तुरंत बाहर निकालने में मदद करेगी। इलायची का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। एक दिन में 2 से 3 इलायची से ज्यादा का सेवन करने से बचें, क्योंकि किसी भी चीज की अति नुकसानदेह हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से क्रॉनिक एसिडिटी या पेट में अल्सर की शिकायत है, तो घरेलू नुस्खों के साथ-साथ डॉक्टर से संपर्क जरूर लें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News