मल से झाग आना कोई आम बात नहीं है। बल्कि, ये इस बात का संकेत है कि आपका पेट या आपके तमाम शारीरिक अंग न्यूट्रिएंट्स का सही से अवशोषण नहीं कर पा रहे हैं। ये सीधे आपके ब्लैडर में आ रहा है और यूरिन के जरिए पास ऑउट हो जा रहा है। इसे आप एक प्रकार का लीकेज समझ सकते हैं। लेकिन, ध्यान देने वालीबात ये है कि अगर मल में झाग आ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें और जाकर अपने डॉक्टर को दिखाएं। दरअसल, ये कुछ गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकता है। कैसे, जानते हैं।
मल में झाग आना इन 3 गंभीर बीमारियों का है संकेत-Foamy stool caues in hindi
1. इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम-IBS
इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम, बड़ी आंत से जुड़ी बीमारी है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है। इसमें पेट मे ऐंठन और दर्द होता है। साथ ही दस्त या कब्ज, सूजन, गैस और थकान जैसी समस्याएं होती हैं। इसमें गोभी, कार्बोनेटेड पेय और बीन्स जैसी चीजों के कारण मल में झाग होता है।
2. पैंक्रियाटाइटिस-Chronic pancreatitis
पैंक्रियाटाइटिस, पैंक्रियाज से जुड़ी बीमारी है जो कि पाचन तंत्र का हिस्सा है। इसकी भूमिका भोजन को पचाने वाले एंजाइमों को छोड़ना और आपके शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना है। ऐसे में खाना जब सही से नहीं पचता है तो ये मल में प्रोटीन और फैट को लीक कर देगा और इससे मल में झाग आ सकता है।
Image Source : freepikPANCREAS_DISEASES
3. सिस्टिक फाइब्रोसिस-Cystic fibrosis
सिस्टिक फाइब्रोसिस, एक गंभीर डिसऑर्डर है जो उन कोशिकाओं को बुरी तरह से प्रभावित करता है जो डाइजेस्टिव जूस, पसीना और बलगम पैदा करती हैं। इस डिसऑर्डर की वजह से मल में झाग आ सकता है। ऐसे में इन बीमारियों का ध्यान रखते हुए अपने डॉक्टर को दिखाएं और जल्दी से इन बीमारियों का इलाज करवाएं। ताकि, समस्याएं और तेजी से न बढ़ें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News