A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्रोनिक लाइफ स्टाइल बन रही है सुसाइड की वजह, बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें खुद को हमेशा पॉजिटिव और खुश

क्रोनिक लाइफ स्टाइल बन रही है सुसाइड की वजह, बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें खुद को हमेशा पॉजिटिव और खुश

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के मुताबिक, क्रोनिक लाइफ स्टाइल डिजीज लोगों का मेंटल हेल्थ बिगाड़ रहा है। इसकी वजह से स्ट्रेस, एंग्जायटी और निगेटिव इमोशंस हावी होते हैं जो देश में 50% खुदकुशी की वजह बनते हैं।

बाबा रामदेव- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL बाबा रामदेव

जिंदगी में सारा खेल तालमेल का है बैलेंस बिगड़ा नहीं कि रिश्ते से लेकर सेहत तक, सब खराब होने लगता है। इसलिए दिमाग को खुश और तरोताजा रखने के लिए हर रोज कुछ नया ट्राई करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो, आज से अभी से शुरु कर दीजिए क्योंकि इससे लाइफ में ना बोरियत होगी और ना ही निगेटिव इमोशंस हावी होंगे। अपने दिमाग को खुश रहने की ट्रेनिंग दीजिए। इसके लिए हर दिन, खुशी के छोटे-छोटे पलों को भरपूर जीने की कोशिश कीजिए जीवन में पॉजिटिव रहिए। दरअसल, इतना कुछ बताने के पीछे वजह ये है कि हम भारतीय पॉजिटिव रहने के मामले में पिछड़ रहे हैं। जीवन से हताश होकर जान दे रहे हैं 

हाल ये है कि चीन से 6 गुना ज्यादा युथ जो मोटर एक्सिडेंट के बाद, देश में मौत की दूसरी बड़ी वजह है। क्या आप जानते हैं इस सुसाइड टेंडेंसी के पीछे खराब लाइफ स्टाइल से होने वाली बीमारियां शुगर, बीपी, मोटापा, हार्ट डिजीज भी हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के मुताबिक, क्रोनिक लाइफ स्टाइल डिजीज लोगों का मेंटल हेल्थ बिगाड़ रहा है। इसकी वजह से स्ट्रेस, एंग्जायटी और निगेटिव इमोशंस हावी होते हैं जो देश में 50% खुदकुशी की वजह बनते हैं। 

इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में इम्बैलेंस, फाइनेंशियल प्रेशर, घर-परिवार से दूरी भी सुसाइडल टेंडेंसी को ट्रिगर करते हैं। लेकिन अगर आप अपनी जिंदगी में एक अकेल योग को शामिल कर लेते हैं तो फिर इन तमाम परेशानियों से बच जाते हैं। लाइफ स्टाइल ठीक होने के साथ बीमारियों का खतरा टल जाता है। आप हैप्पी-हैप्पी फील करने लगते हैं।

मानसिक रोग - पहचाने लक्षण
  • याद्दाश्त कमज़ोर

  • अकेलेपन की आदत

  • खुद से नाराज़गी

  • उदासी

  • अल्कोहल की लत

  • गुस्सा

हैप्पी हार्मोन्स - कैसे बढ़ाएं
  • वर्कआउट करें

  • तनाव से दूर रहें

  • पेट्स के साथ 

  • वक्त बिताएं

  • हेल्दी खाना खाएं

किचन के मसाले - हैप्पी रखें
  • लौंग - मूड फ्रेश करती है

  • इलायची - तनाव घटाती है

  • अजवाइन - चिड़चिड़ापन कम करती है

कैसे खुश रहें? 
  • दूसरों की मदद करें

  • हर घंटे 10 सेकंड स्ट्रेचिंग करें

  • अपनों की मुस्कुराती तस्वीरें सामने रखें

  • मीठा खाने से बढ़ती है खुशी

बढ़ा एग्रेशन - करें कंट्रोल
  • थोड़ी देर टहलें

  • रोज योग करें

  • मेडिटेशन करें

  • गहरी सांस लें

  • संगीत सुनें

  • अच्छी नींद लें

गुस्सा खतरनाक - रहें सावधान
  • गुस्से का पैटर्न समझें

  • क्रोध में आपा ना खोएं

  • आत्मनियंत्रण सीखें

  • गुस्से के लक्षण पहचानें

ब्रेन रहेगा हेल्दी - रोज पीएं
  • एलोवेरा

  • गिलोय

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News