A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कच्चा ही खा लेते हैं चुकंदर, तो हो जाएं सावधान, वरना सेहत को झेलने पड़ सकते हैं भारी नुकसान

कच्चा ही खा लेते हैं चुकंदर, तो हो जाएं सावधान, वरना सेहत को झेलने पड़ सकते हैं भारी नुकसान

Why not to eat raw beetroot: क्या आप भी चुकंदर को कच्चा ही सलाद में शामिल करके खा लेते हैं? अगर हां, तो आपको कच्चे चुकंदर का सेवन करने के नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।

कच्चा चुकंदर खाने के नुकसान- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कच्चा चुकंदर खाने के नुकसान

क्या आपको भी यही लगता है कि चुकंदर का सेवन करने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से चुकंदर को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करते हैं, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए बीटरूट यानी चुकंदर को कच्चा कंज्यूम करने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं- कच्चा चुकंदर आपकी गट हेल्थ को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप अपने पेट की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको चुकंदर को कच्चा नहीं खाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे चुकंदर का सेवन करने की वजह से पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

सावधान हो जाएं किडनी स्टोन के मरीज- चुकंदर में ऑक्सलेट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि किडनी स्टोन के मरीजों को कच्चे चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है और अगर आप इसे कच्चा खाते हैं तो मिट्टी के कीटाणु या फिर हानिकारक बैक्टीरिया आपके पेट में जाकर आपकी तबीयत को खराब कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप चुकंदर को बॉइल करके या फिर पकाकर अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। अगर आप इस तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार नहीं बनना चाहते हैं, तो चुकंदर को कच्चा न खाएं। इसके अलावा ध्यान रहे कि आपको खाली पेट चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। अगर आप चुकंदर का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही इसे कंज्यूम करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News