A
Hindi News हेल्थ महसूस हो रहे हैं साधारण से लगने वाले ये 5 लक्षण, कहीं शरीर में आयरन की कमी तो नहीं?

महसूस हो रहे हैं साधारण से लगने वाले ये 5 लक्षण, कहीं शरीर में आयरन की कमी तो नहीं?

Signs Of Iron Deficiency: क्या आप आयरन की कमी के दौरान शरीर में दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ लेना चाहिए।

आयरन की कमी- India TV Hindi Image Source : FREEPIK आयरन की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर समय रहते आयरन की कमी को दूर नहीं किया गया, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप आयरन की कमी के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों को डिटेक्ट ही नहीं कर पाएंगे, तो कमी को कैसे दूर कर पाएंगे। आज हम आपको इस जरूरी पोषक तत्व की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में बताएंगे।

  1. थकान और कमजोरी- थकान और कमजोरी जैसा मामूली सा लगने वाला लक्षण आयरन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं होता, तब बॉडी को थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।

  2. सांस फूलना- क्या आपको सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आयरन की कमी के दौरान भी इस तरह का लक्षण महूसस हो सकता है।

  3. ठंड लगना- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आयरन की कमी की वजह से ठंड भी लग सकती है। अगर आपको हाथों और पैरों में ठंडक महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो। 

  4. त्वचा का पीला पड़ना- त्वचा का रंग बदलने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा का पीला पड़ना, आयरन की कमी का संकेत साबित हो सकता है।

  5. सिर में दर्द महसूस होना- सिर दर्द भले ही मामूली सा लक्षण लगता हो, लेकिन आयरन की कमी के कारण भी इस तरह के लक्षण का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस पोषक तत्व की कमी की वजह से चक्कर भी महसूस हो सकते हैं।

अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। ये 5 लक्षण आयरन की कमी की संभावना को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। अगर आपके शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हो, तो आप अपने डाइट प्लान में आयरन रिच सुपर फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News