1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज पिएं इस हरे रंग के मसाले का पानी, पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

रोज पिएं इस हरे रंग के मसाले का पानी, पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 08, 2025 06:30 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 06:30 am IST

How To Melt Stubborn Fat: क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने डेली डाइट प्लान में इस ड्रिंक को शामिल कर लेना चाहिए।

वजन घटाने वाली ड्रिंक- India TV Hindi
वजन घटाने वाली ड्रिंक Image Source : FREEPIK

वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए बॉडी के मेटाबॉलिज्म को इम्प्रूव करना बेहद जरूरी है। अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इस हरे रंग के मसाले का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम सौंफ के पानी की बात कर रहे हैं। सौंफ के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए पहले सौंफ का पानी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेते हैं।

सौंफ का पानी- सौंफ का पानी बनाना बहुत ही आसान है। आपको रात में 1 गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को भिगोकर रख देना है। अब आपको अगली सुबह इस पानी को छान लेना है। आपका सौंफ का पानी बन चुका है। आप हर रोज खाली पेट सौंफ का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी- जल्दी वजन कम करने के लिए आप सौंफ का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। सौंफ के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व न केवल आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने में कारगर साबित हो सकते हैं बल्कि आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी सौंफ के पानी को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप भी अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बार-बार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो हर रोज नियम से सुबह-सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पिएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौंफ का पानी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी कारगर साबित हो सकता है। लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी सौंफ के पानी को कंज्यूम किया जा सकता है। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से सौंफ का पानी पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।