Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है? नहीं बरती सावधानी तो हो सकती है डैमेज

किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है? नहीं बरती सावधानी तो हो सकती है डैमेज

Kidney Damage: कहीं आप भी जाने-अनजाने में कुछ ऐसा तो नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपकी किडनी की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 08, 2025 04:51 pm IST, Updated : Nov 08, 2025 04:51 pm IST
किडनी डैमेज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK किडनी डैमेज

किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें आपकी किडनी की सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकती हैं। अगर समय रहते आपने अपनी इन आदतों को नहीं सुधारा, तो आपकी किडनी खराब भी हो सकती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ पानी की कमी के कारण ही किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी यही लगता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

ज्यादा नमक/चीनी- अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग ज्यादा मात्रा में नमक कंज्यूम करते हैं, उनकी किडनी के डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। जरूरत से ज्यादा चीनी खाने से भी आपकी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए लिमिट में रहकर ही नमक/चीनी का सेवन करना चाहिए।

धूम्रपान/शराब पीने की आदत- जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनकी न केवल किडनी डैमेज हो सकती है बल्कि उनकी ओवरऑल हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा शराब पीने की आदत भी किडनी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो आपको इस तरह की बुरी आदतों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

गौर करने वाली बात- पानी की कमी तो किडनी से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण होती ही है। इसके अलावा अगर आप अक्सर मूत्र रोकते हैं, तो भी किडनी की सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। किडनी की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए अपनी इस आदत को सुधार लेने में ही समझदारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दर्द निवारक दवाइयां यानी पेन किलर्स भी किडनी डैमेज का कारण बन सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement