1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार बनता है किडनी स्टोन? डॉक्टर से जानें बचाव के आसान तरीके

बार-बार बनता है किडनी स्टोन? डॉक्टर से जानें बचाव के आसान तरीके

अगर आपको बार-बार किडनी स्टोन की समस्या हो रही है, तो उसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए इन टिप्स को फॉलो करें

किडनी स्टोन, - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH किडनी स्टोन

किडनी स्टोन में पेट में दर्द होता है, खासकर पेट के निचले हिस्से में चुभन वाला दर्द होता है। वैसे ये बात जानता तो हर कोई है लेकिन ज़्यादातर लोग यह नहीं जानते कि बार बार किडनी स्टोन बनने से किडनी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए किडनी को हेल्दी रखने के लिए माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

किन वजहों से होती है किडनी स्टोन की समस्या? 

किडनी में पथरी की समस्या अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान और कम पानी पीने की वजह से होती है। इसके अलावा जंक फ़ूड का सेवन, ऑक्सालेट वाले फूड्स का सेवन और डाइट में बहुत नमक का इस्तेमाल भी इसके प्रमुख कारणों में से एक है

किडनी को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:

  • दूध और दही को डाइट में करें शामिल:  किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। आप एक कटोरी दूध या एक गिलास दूध का सेवन करें। इसमें मौजूद नेचुरल कैल्शियम, फ़ूड के ऑक्सलेट को बाइंड करता है और किडनी स्टोन के रिस्क को कंट्रोल करता है। 

  • नींबू पानी पिएं: किडनी को डिटॉक्स करने के लिए रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं। नींबू ने मौजूद विटामिन सी और डिटॉक्सिफाइंग गुण किडनी में जमे वेस्टेज को यूरिन के ज़रिए फ़िल्टर करने में मदद करते हैं। 

  • ऑक्सलेट रिच फूड्स न खाएं: अगर आप किडनी में पथरी की समस्या नहीं चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट का खासतौर पर ध्यान रखें। आप अपनी डाइट में पालक, बादाम, बीटरूट, चॉकलेट, चाय और शलजम जैसे ऑक्सलेट रिच फूड्स को न शामिल करें। ये फूड्स पथरी की समस्या को और तेजी से बढ़ा सकते हैं।

  • हर घंटे में एक गिलास पानी पिएं: किडनी में पथरी न हो इसलिए पानी खूब पिएं हर घंटे में के गिलास पानी का सेवन करें। पानी पीने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स आसानी से निकलते हैं जिससे पथरी की समस्या टल जाती है।

  • कैल्शियम सप्लीमेंट्स लंबे समय तक न लें: अगर आप कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेते हैं तो इसका इस्तेमाल ज़्यादा ना करें। डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें क्योंकि इसे भी पथरी की समस्या बढ़ती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News