1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आप जानते हैं नींबू पानी पीने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताए इसके कमाल के फायदे

क्या आप जानते हैं नींबू पानी पीने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताए इसके कमाल के फायदे

आपने अपने घर में या आसपास किसी न किसी को सुबह सुबह नींबू पानी पीते जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नींबू पानी पीने से आखिर क्या क्या फायदे होते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि नींबू पानी पीने से क्या कमाल के फायदे होते हैं।

क्या आप जानते हैं नींबू पानी पीने से क्या होता है? डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए इसके कमाल के फायदे- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC क्या आप जानते हैं नींबू पानी पीने से क्या होता है? डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए इसके कमाल के फायदे

आज की दुनिया में, जहाँ लोग डिटॉक्स ड्रिंक्स और वायरल हेल्थ हैक्स के पीछे भागते हैं, हम अक्सर उन आसान आदतों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं जिनके पीछे असल में वैज्ञानिक तथ्य होता है। नींबू पानी को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक माना गया है। अक्सर लोग इसे केवल फ्रेशनेस के लिए पीते हैं, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स इससे कहीं ज्यादा हैं। जाने-माने स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर शुभम वत्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि नींबू पानी पीने फायदे क्या हैं। तो चलिए जानते हैं। 

1. इम्यूनिटी के लिए
नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का सबसे बेहतरीन सोर्स है। डॉक्टर शुभम वत्स के अनुसार, रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देता है, जो सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होता है।

2. पाचन तंत्र के लिए
अगर आप गैस, कब्ज या अपच जैसी पेट की समस्याओं से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं। नींबू का रस लिवर में पित्त रस के निर्माण को बढ़ाता है, जो पाचन के लिए बहुत जरूरी है। यह पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आंतों को साफ और स्वस्थ रखता है।

3. वजन घटाने में सहायक
डॉक्टर वत्स बताते हैं कि नींबू पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। नींबू में पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो बार-बार लगने वाली भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। गुनगुने पानी के साथ इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फैट और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

4. त्वचा पर निखार और चमक 
नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर बेहतरीन डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। जब शरीर अंदर से साफ होता है, तो उसका सीधा असर त्वचा पर दिखता है। इसके नियमित सेवन से मुहांसे, झुर्रियां और दाग-धब्बे कम होते हैं। विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे त्वचा जवां और चमकदार बनी रहती है।

5. किडनी स्टोन के लिए
नींबू में साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। डॉक्टर शुभम वत्स के अनुसार, यह यूरिन की मात्रा और उसके पीएच लेवल को बढ़ाता है। नींबू पानी पीने से किडनी में कैल्शियम के क्रिस्टल नहीं बन पाते, जिससे पथरी बनने का खतरा काफी हद तक टल जाता है।

कैसे करें सही सेवन?
डॉक्टर शुभम वत्स सलाह देते हैं कि नींबू पानी का सबसे ज्यादा फायदा तब मिलता है जब आप इसे सुबह उठकर खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ पिएं। 

Latest Health News