1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त

आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 30, 2026 07:28 pm IST,  Updated : Aug 30, 2026 07:32 pm IST

आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा ने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अपने गट को हेल्दी रख सकते हैं।

गट हेल्थ - India TV Hindi
गट हेल्थ Image Source : MAGNIFIC

हमारी, आंतों की सेहत का असर पाचन, इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज्म और मूड पर गहरे तरीके से पड़ता है। गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया इन सभी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा ने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रही हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है

इन चीजों को डाइट में करें शामिल

  • प्रीबायोटिक फूड्स: गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए डाइट में प्रीबायोटिक फूड्स को शामिल करें। कच्चा केला, पकाकर ठंडा किया हुआ चावल, आटिचोक, शतावरी और लहसुन इसके अच्छे विकल्प हैं। पके हुए चावल को ठंडा करने पर उसमें रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है, जो आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है। इन्हें नाश्ते या लंच से पहले डाइट में शामिल किया जा सकता है।

  • फर्मेंटेड फूड्स: चावल के पानी में घी और नमक मिलाकर सेवन करें। इससे लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया मिलते हैं जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा घर पर बना इडली-डोसा बैटर, या अच्छी क्वालिटी वाले A2 दूध से बनी लस्सी और छाछ भी बेहतरीन विकल्प हैं। डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि घर पर बनी फर्मेंटेड चीज़ें, फैक्ट्री में बनी मीठी दही से कहीं बेहतर होती हैं।

  • अलग-अलग प्लांट बेस्ड फूड्स: डिंपल जांगड़ा के मुताबिक़, हफ्ते में 40 अलग-अलग तरह के पौधे (सब्जियां, फल, अनाज) को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग हफ़्ते में 30 से ज़्यादा तरह के प्लांट बेस्ड फूड्स का सेवन करते, उनमें 10 या उससे कम खाने वालों की तुलना में ज़्यादा विविधता वाला माइक्रोबायोम होता है। इसमें जड़ी-बूटियाँ, मसाले, बीज और नट्स भी शामिल हैं। 

  • त्रिफला: आंवला, विभीतकी और हरीतकी का कॉम्बिनेशन है त्रिफला। यह शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और 'अकरमेन्सिया म्यूसिनिफिला' (Akkermansia muciniphila) के लिए प्रीबायोटिक का काम करता है। 

  • शराब छोड़ें: आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए  शराब छोड़ें। शराब माइक्रोबायोम, लिवर और नींद के लिए सबसे नुकसानदायक चीज़ों में से एक है। 21 दिन तक शराब न पीकर देखें और फ़र्क महसूस करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।