1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 30 के बाद किडनी और लिवर को रखना है हेल्दी तो डाइट में इन चीजों को करें शामिल, डॉक्टर ने दी सलाह

30 के बाद किडनी और लिवर को रखना है हेल्दी तो डाइट में इन चीजों को करें शामिल, डॉक्टर ने दी सलाह

अगर तीस के बाद आप अपनी किडनी और लीवर को एकदम हेल्दी रखना चाहते हैं तो डॉक्टर द्वारा बताए गए अपनी डाइट में इन कुछ देसी फूड्स को शामिल करें

30 की उम्र के बाद हेल्दी डाइट- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH 30 की उम्र के बाद हेल्दी डाइट

आपके शरीर में लिवर और किडनी दो ऐसे अंग हैं जो दिन रात बिना रुके आपको ज़िंदा रखने का काम करते हैं। किडनी आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है वहीं लिवर आपके शरीर की सबसे बड़ी फैक्टी है जो पांच सौ से भी ज़्यादा काम करता है। लेकिन तीस साल के बाद ये दोनों ही अंग कमजोर पड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर ध्यान न दिया जाए तो लिवर और किडनी से जुडी बीमारियां शरीर में घर करने लगती हैं। डॉक्टर सलीम ज़ैदी बता रहे हैं कि तीस के बाद किडनी और लीवर को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें?

हेल्दी किडनी और लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन:

  • जौ का पानी: जौ बीटा ग्लूटेन नामक फाइबर होता है जो किडनी पर फिल्ट्रेशन का लोड कम करता है और लिवर में जमी एक्स्ट्रा फाइट को धीरे धीरे पिघलता है।दो बड़े चम्मच जौ को चार गिलास पानी में बीस मिनट डालकर उबालें और सुबह एक गिलास और शाम को एक गिलास पिएं।

  • खीरा और नीम्बू पानी: खीरा में नेचुरल पानी होता है जो किडनी को नेचुरली फ्लश करता है जो क्रेटिनिन को पतला कर के बाहर निकालाता है। और नींबू में सिट्रिस एसिड होता है जो किडनी में पथरी बनने से रोकता है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू डालकर पानी पिएं और दोपहर में एक खीरा खाएं।

  • आंवला: आंवला में संतरा से बीस गुना ज़्यादा विटामिन सी होता है। यह लीवर के सेल्स को रिपयेर करता है। साथ ही किडनी के लिए यह एक एंटी ऑक्सीडेंट्स शील्ड के रूप में काम करता है। रोज सुबह खाली पेट एक से दो कच्चे आंवला खाएं या रोजाना तीस एमएल इसका फ्रेश जूस पिएं।

  • हल्दी और काली मिर्च: हल्दी के साथ काली मिर्च को मिलाकर इसका सेवन करने से फैटी लिवर कम होता है। करक्यूमिन लिवर के सूजन को कम करता है।  फैटी लिवर में एसजीओटी और एसजीपीटी को भी कम करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और चुटीभर काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

  • मोरिंगा: मोरिंगा एक ऐसा सुपरफूड है जो किडनी और लिवर में बहुत ज़्यादा फायदेमंद है। सहजन में 90 से ज़्यादा पोषक तत्व हैं। इसी वजह से WHO ने भी किडनी और लिवर के लिए एक मैजिकल ट्री कहा है। आप हफ्ते में तीन बार सहजन की पत्ती की सब्जी खाएं या फिर आप सहजन की फली की सब्जी भी खा सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News