खाने-पीने का असर सीधा हमारी सेहत से जुड़ा होता है। हमें खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसका असर सीधा हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है। हमें किन चीजों को खाना चाहिए, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर बेहतर असर पड़े इसका ध्यान रखना चाहिए। बैलेंस डाइट के साथ हमें खाने पीने का संतुलन बना के रखना चाहिए। अपनी डाइट में हमें गरिष्ठ खाने से बचना चाहिए। ऐसे खाने से हमें एसिडिटी की समस्या होने लगती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों से हमें परहेज करना चाहिए, जिससे एसिडिटी की समस्या नहीं हो।
राजमा
राजमा चावल एक ऐसा कॉम्बिनेशन हैं जिसे लोग अक्सर लंच में खाना पसंद करते हैं। मगर आपको हमेशा एसिडिटी रहती हैं तो आपका राजमा का सेवन नहीं करना चाहिए। राजमा ज्यादा खाना आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए हानिकारक हो सकता है।
छोले
राजमा की तरह छोले का भी सेवन हमें एसिडिटी की समस्या में नहीं करना चाहिए। हालांकि, छोले के साथ कई कॉम्बिनेशन हैं जो आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं। लेकिन राजमा की तरह छोले भी एसिडिटी की समस्या को बढ़ाते हैं। कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को खासतौर पर छोले का सेवन नहीं करना चाहिए।
मूली
मूली तो अमूमन सर्दियों में मिलता हैं लेकिन अब यह हर मौसम में पाई जाती है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो मूली से दूरी बना लेनी चाहिए। मूली का सेवन करने से हमारे पेट में गैस की परेशानी होने लगती है, टेस्ट बढ़ाने के चक्कर में ये आपका हाजमा बिगाड़ भी सकती है। इसलिए मूली का सेवन एसिडिटी की समस्या में नहीं करना चाहिए।
कटहल
कटहल को कई तरह से खाया जा सकता है। कहीं इसकी सब्जी बनाई जाती है तो कहीं इसका इस्तेमाल अचार के लिए किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शाकाहारी खाने वालों के लिए कटहल नॉन वेज के खाने का टेस्ट देता है। हालांकि, कटहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन पेट में गैस को भी बढ़ाता है। इसलिए एसिडिटी से पीड़ित लोगों को कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
अरबी
अरबी भी गैस की समस्या को और बढ़ा सकती है। ये एक बादी सब्जी है जिसे ज्यादा खाने से एसिडिटी हो सकती है। एसिडिटी से पीड़ित लोग वैसे तो इसका सेवन करने से बचें। अगर फिर भी कम खाते हैं तो उसमें अजवाइन जरूर डालें। इससे गैस की समस्या में थोड़ी राहत मिलेगी।
Latest Health News