1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना सुबह गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये अनगिनत फायदे

रोजाना सुबह गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये अनगिनत फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 05:22 pm IST

गाजर का जूस का सेवन करने से इसके कई गुना लाभ बढ़ जाते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी तेज होने के साथ-साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव होता है।

गाजर का जूस पीने के फायदे- India TV Hindi
गाजर का जूस पीने के फायदे Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

दुनियाभर में फेमस सब्जियों में से एक गाजर को माना जाता है। जिसे आप सलाद के साथ-साथ कई रूपों में खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होंगे कि गाजर का जूस का सेवन करने से इसके कई गुना लाभ बढ़ जाते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी तेज होने के साथ-साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव होता है। 

गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, ई, के, मैगनीज, बायोटिन, फास्फोरस, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन आप रोजाना सुबह कर सकते हैं।

गाजर का जूस पीने से होने वाले लाभ

इम्यूनिटी करें तेज

गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए के साथ बीटा-कैरोटिन पाया जाता है जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।  जिससे आप संक्रामक रोगों से कोसों दूर रहते हैं। 

नाखून चबाने की आदत कही न कर दें आपका पेट खराब, जानिए कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा

कोलेस्ट्राल को करें कंट्रोल
गाजर के जूस में पोटेशियम पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्राल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही  आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। 

कैंसर से करें बचाव
गाजर में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो आपको प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसे कई कैंसर से बचाता है। 

हड्डियों को बनाएं मजबूत
गाजर के जूस में भरपूर मात्रा में 'विटामिन के'  के साथ प्रोटीन पाया जाता है। जो शरीर में जाकर कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। 

पेट साफ नहीं रहता? इन 15 टिप्स की बदौलत मिनटों में साफ हो जाएगा पेट

गाजर का जूस पीने के लाभ
Image Source : INSTAGRAM/LIVE.EAT.MCRगाजर का जूस पीने के लाभ

लिवर को रखें हेल्दी
गाजर के जूस में मौजूद तत्व लिवर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकाल देते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर पाया जाता है जो लिवर के साथ कोलन को भी साफ रखने में मदद करता है। जिससे आपको वजन बढ़ने की समस्या को छुटकारा दिलाता है। 

डायबिटीज
गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम  और कैरीटोनॉयड आपके शरीर में शुगर का लेवल कंट्रोल में रखता है। जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।

वजन करें कम
गाजर में विटामिन बी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ग्लूकोज, वसा और प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फास्फोरस मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है। जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है। 

पेट के कीड़ों को बाहर निकालने में रामबाण है ये घरेलू उपाय, रातोंरात मिलेगा लाभ

एंटी एजिंग का करें काम
गाजर का जूस स्किन को निखारने के साथ-साथ पिंपस, झाईयों को खत्म करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में पहुंचते ही विटामिन ए में चेंज हो जाता है। जिसके कारण यह एंटी एजिंग का काम करने लगता है। जिससे बढ़ती उम्र में भी आपका चेहरा जवां बना रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।