1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए 5 ऐसे फूड्स जो आपके दिमाग को रॉकेट की तरह कर सकता है तेज

डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए 5 ऐसे फूड्स जो आपके दिमाग को रॉकेट की तरह कर सकता है तेज

दिमाग को तेज़, बेहतर फोकस और याददाश्त को मजबूत बनाने के लिए सही पोषण बहुत ज़रूरी है। दिमाग को 'सुपरफूड्स' की ज़रूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर शुभम वत्स ने 5 सुपरफूड्स के बारे में बताया है जो दिमाग को रॉकेट की तरह बूस्ट करता है।

डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए 5 ऐसे फूड्स जो आपके दिमाग को रॉकेट की तरह कर सकता है तेज - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC डॉक्टर शुभम वत्स ने बताए 5 ऐसे फूड्स जो आपके दिमाग को रॉकेट की तरह कर सकता है तेज

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ध्यान केंद्रित रखना, याददाश्त मजबूत करना और मानसिक थकावट से बचना एक बड़ी चुनौती बन गया है। हम अक्सर शारीरिक सेहत पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मानसिक सेहत और दिमाग की पोषण संबंधी जरूरतों को भूल जाते हैं। मशहूर डॉक्टर शुभम वत्स के मुताबिक यदि आप अपनी डाइट में सही खान-पान रखें, तो आप अपने माइंग को रॉकेट की तरह शार्प कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डॉक्टर शुभम वत्स से कौन से 5 फूड्स जो दिमाग को तेज करने में फायदेमंद है। 

1. अखरोट
अखरोट की बनावट खुद इंसानी दिमाग जैसी होती है और यह दिमाग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-E पाया जाता है। रोजाना 2-3 भिगोए हुए अखरोट खाने से याददाश्त तेज होती है और दिमागी तनाव कम होता है।

2. अंडे
अंडे में प्रोटीन के साथ साथ कोलिन भी होता है जो एसिटाइन कोलिन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है। ये मेमोरी को तेज करता है और ओवरऑल लर्निंग को कंट्रोल करता है। 

3. फैटी फिश
फैटी फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे ईपीए और डीएचए से भरपूर होते हैं। डीएचए ब्रेन का मेन सेल्स कॉम्पोनेंट है जो न्यूरॉन्स को फ्लेक्सिबल और फास्ट बनाता है। 

4. कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन का खजाना होता है। जिंक नसों के संकेतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जबकि मैग्नीशियम याददाश्त और सीखने की क्षमता को मजबूत करता है। दिन में एक चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज दिमागी थकान को दूर रखते हैं।

5. बेरीज
ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में 'एंथोसियानिन' नामक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से बचाता है। इनका नियमित सेवन न्यूरॉन्स के बीच सिग्नल ट्रांसफर को बेहतर बनाता है, जिससे सीखने की क्षमता में सुधार होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Latest Health News