1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट पेशेंट्स के लिए साबूदाना का सेवन फायदेमंद है या नुकसानदायक? कार्डियोलॉजिस्ट बिमल छाजेर ने दिया जवाब

हार्ट पेशेंट्स के लिए साबूदाना का सेवन फायदेमंद है या नुकसानदायक? कार्डियोलॉजिस्ट बिमल छाजेर ने दिया जवाब

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 11, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 05:19 pm IST

व्रत में साबूदाना खूब खाया जाता है, लेकिन हार्ट के मरीजों के लिए इसका सेवन कितना सही है? डॉक्टर बिमल छाजेर बता रहे हैं?

हार्ट के मरीज साबूदाना खा सकते हैं- India TV Hindi
हार्ट के मरीज साबूदाना खा सकते हैं Image Source : UNSPLASH

साबूदाना व्रत के दौरान खाए जाने वाले लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक है। सावन के महीने में व्रत रखने वालों की संख्या बढ़ने के साथ इसकी मांग भी बढ़ जाती है। साबूदाने से खिचड़ी, खीर, वड़ा और टिक्की जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं लेकिन क्या साबूदाना का सेवन हार्ट के मरीज भी कर सकते हैं? साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉ. बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि साबूदाना में कौन से पोषक तत्व पाए? साथ ही हार्ट पेशेंट्स के लिए साबूदाना का सेवन फायदेमंद है या नुकसानदायक

साबूदाना में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

साबूदाना एक स्टार्च होता है जो वैसे तो आसानी से पच जाता है लेकिन इसमें बहुत ज़्यादा पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। इसमें, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन और मिनिरल्स भी नहीं होता है और न ही फैट होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा और कार्बोहाइड्रेटड बहुत ज़्यादा होता है। हालांकि, इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। लेकिन इसका सेवन करने से क्विक एनर्जी मिलती है।

क्या हार्ट के लिए फायदेमंद है साबूदाना?

डॉक्टर बिमल छाजेर, कहते हैं कि साबूदाना हार्ट के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन यह बहुत फायदेमंद भी नहीं है. क्योंकि इसमने कोई पोषक टाटा नहीं पाए जाते हैं. दरअसल, शरीर में ब्लॉकेज उन फूड्स से बनता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। हालांकि, इसमें रिंफाइंड कार्बोहाइड्रेटड होता है जो वजन को बढ़ा सकता है। तो अगर आपका वजन ज़्यादा है और शुगर भी कंट्रोल नहीं है तो आप इसका सेवन न करे।

 

हार्ट के मरीज कैसे करें सेवन?

अगर आप साबूदाना खाना ही चाहते हैं तो आप इसे हेल्दी बनाकर भी ले सकते हैं। आप इसमें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सब्जियां डाल सकते हैं। गाजर, श्मिला मिर्च और दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। डॉक्टर बिमल छाजेड़ कहते हैं कि साबूदाना साबुत अनाज जैसे ज्वार, रागी और बाजार की जगह तो नहीं ले सकता है। लेकिन अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो इसे अपनी डाइट में तभी शामिल करें जब आपको इसकी बहुत ज़्यादा क्रेविंग हो रही हो।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।