A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फ्लाइट में नींद के लिए शराब पीना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर ने बताया हवा में ड्रिंक लेने से शरीर पर क्या असर होता है

फ्लाइट में नींद के लिए शराब पीना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर ने बताया हवा में ड्रिंक लेने से शरीर पर क्या असर होता है

Side Effects Of Drinking Alcohol In Flight: इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्रियों को शराब सर्व की जाती है, जिससे अच्छी नींद आ सके। लेकिन हवाई जहाज में शराब पीने से कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं। इंस्टाग्राम पर डॉक्टर ने बताया है कि ऐसा करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।

फ्लाइट में शराब पीकर सोने के नुकसान- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फ्लाइट में शराब पीकर सोने के नुकसान

फ्लाइट में सफर करना किसी रोमांच से कम नहीं है। हालांकि हर किसी को हवाई यात्रा पसंद नहीं आती है। खासतौर से अगर आप लंबी हवाई यात्रा करते हैं तो फ्लाइट में रिलेक्स करने के लिए खाना के साथ ड्रिंक भी सर्व की जाती हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्रियों को शराब परोसी जाती है, जिससे उन्हें अच्छी नींद आ सके और अगले दिन वो खुद को तरोताजा महसूस करें। लेकिन हवा में लंबे समय तक जब फ्लाइट एक खास ऊंचाई पर उड़ती है तो शरीर में काफी बदलाव आते हैं। ऐसे में शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 

इंस्टाग्राम पर मैरीलैंड स्थित एनेस्थिसियोलॉजी और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन के डॉक्टर कुणाल सूद ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हवाई यात्रा के दौरान नींद आने के एक पी जाने वाली रेड वाइन या अल्कोहल के बारे में बता रहे हैं। 

फ्लाइट में नींद के लिए शराब पीना सेहत के लिए कैसा है?

डॉक्टर सूद ने वीडियो में बताया कि फ्लाइट में नींद के लिए शराब पीने के बारे में लोगों को अपने नजरिए के बारे में फिर से सोचने की जरूरत है। क्योंकि हाल ही में हुए एक रिसर्च में पाया गया है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि शराब पीकर फ्लाइट में सो जाने से खून में ऑक्सीजन का स्तर गिर जाता है और साथ ही हार्ट बीट तेज बढ़ जाती है।  इसका कारण कि फ्लाइट में हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। शराब पीकर सो जाने से शरीर की स्थिति और भी बिगड़ जाती है।

रिसर्च में दो ग्रुप के लोगों को शामिल किया गया और विमान के वातावरण की नकल की गई। इसमें पाया गया कि पहले से हार्ट और फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों पर इसका प्रभाव अधिक गंभीर होता है, जिससे उनमें जोखिम बढ़ जाता है।

शराब से नींद पर असर

शराब पीने से भले ही जल्दी नींद आ सकती है, लेकिन इससे नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है। शराब नींद लाने वाली दवा की तरह लगती है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह आरईएम नींद और धीमी-तरंग वाली गहरी नींद को दबा देती है, ये वो अवस्थाएं हैं जिनमें आपका मस्तिष्क चयापचय संबंधी अपशिष्ट पदार्थों को साफ करता है, याददाश्त को मजबूत करता है और कोर्टिसोल को नियंत्रित करता है। सोने से पहले दो ड्रिंक्स लेने से नींद की गुणवत्ता 24 प्रतिशत तक कम हो सकती है, भले ही व्यक्ति नींद के बीच में न जागे। खराब नींद से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है और कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

 

Latest Health News