1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नवरात्रि में आप भी खा रहे हैं कुट्टू का आटा तो पहुंच सकते हैं हॉस्पिटल, जानें इसका सेवन कब हो जाता है खतरनाक?

नवरात्रि में आप भी खा रहे हैं कुट्टू का आटा तो पहुंच सकते हैं हॉस्पिटल, जानें इसका सेवन कब हो जाता है खतरनाक?

नवरात्रि में लोग कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है?

कुट्टू का आटा खाने के नुकसान- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH कुट्टू का आटा खाने के नुकसान

नवरात्रि में कई लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं तो वहीं कई लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं तो कई लोग सिर्फ। व्रत के दौरान ज़्यादातर लोग कुट्टू के आटे से बनी पूरी, फुल्के, चीला या रोटी खाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि कुट्टू के आटे को व्रत वाला आटा भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह व्रत वाला आटा आपकी सेहत के लिए कुछ स्थितियों में नुकसानदायक भी हो सकता है। नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने के बाद अक्सर कई लोगों की तबियत खराब होने की खबरे आने लगती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले आपको कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। वेट लॉस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बता रही हैं कि यह  आपकी सेहत के लिए कब नुकसादायक हो सकता है?

कुट्टू का आटा है सेहत के लिए फायदेमंद 

लीमा महाजन कहती हैं कि कुट्टू के आटे में ग्लूटेन नहीं होता है, इसलिए ग्लूटेन से एलर्जी या संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए भी इसका सेवन एक अच्छा विकल्प है। साथ ही पीसीओएस, थायराइड और बैड कोलेस्ट्राल कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट भी इस आटे को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसे खाने के पहले आपको कुछ ज़रूरी बातों का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए।

कुट्टू का आटा खाने से पहले बरतें ये सावधानी 

लीमा महाजन कहती हैं कि कुट्टू का आटा अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपको कुछ बातों पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए। इसे कभी भी ज़्यादा मात्रा में न खरीदें। दरअसल, यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है इसलिए यह जल्दी खराब होता है। साथ ही यह मॉइस्चर ज़्यादा अब्सॉर्ब करता है। कुट्टू का आटा खरीदने से पहले उसका एक्सपायरी डेट ज़रूर चेक करें। साथ ही इसके आटे को एयर टाइट कंटेनर में बंद कर के हमेशा फ्रिज में ही रखें  साथ ही मार्केट में मिलने वाले कुट्टू के आटे से बनी किसी भी रेसिपी को खाने से बचें। इसके अलावा यह भी जान सकते हैं कि कुट्टू का आटा या रागी का आटा, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है?

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News