1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर बार मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम के हो जाते हैं शिकार तो जान लें ऐसा क्या करें जिससे न हो ये परेशानी?

हर बार मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम के हो जाते हैं शिकार तो जान लें ऐसा क्या करें जिससे न हो ये परेशानी?

अगर मौसम बदलते ही आपको सर्दी जुकाम की परेशानी होती है. तो इस समस्या से बचने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं।

सर्दी जुकाम के लिए घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सर्दी जुकाम के लिए घरेलू नुस्खे

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम की समस्या शुरू हो जाती है। खासकर बारिश के मौसम में लोग इस परेशानी की चपेट में ज़्यादा आते हैं। दरअसल, जब मौसम बदलता है तो उस वजह से हमारा इम्यून सिस्टम (immunity) कमजोर हो जाता है और शरीर संक्रमित हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मौसम बदलने के साथ आप सर्दी ज़ुकाम की चपेट में न आएं तो इन कुछ घरेलू नुस्खों को  आज़माएं ये उपाय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और में मदद करते हैं।

ये घरेलू उपाय दिलाएंगे सर्दी-जुकाम से राहत

  • विटामिन C से भरपूर फलों का करें सेवन: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से बचने के लिए अपनी डाइट में खट्टे फलों को शामिल करें। नींबू, संतरा, और आंवला जैसे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

  • हल्दी वाला दूध पिएं: हल्दी एंटी-वायरल और उपचार गुणों के लिए जानी जाती है, जो इसे खांसी-ज़ुकाम के मौसम में राहत देने के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं। हल्दी में सूजन-रोधी और जीवाणु-रोधी गुण होते हैं, जो फ्लू से लड़ने के लिए ज़रूरी हैं। ऐसे में हल्दी वाला दूध आपको बीमारी से जल्दी और प्राकृतिक रूप से उबरने में मदद करता है। 

  • गर्म पानी का करें सेवन: पीने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। दिन भर गुनगुना पानी पीने से गले को आराम मिलता है और शरीर से टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) आसानी से बाहर निकल जाता है। 

  • भाप लें: बंद नाक, गले की खराश और जकड़न से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी का भाप लेना चाहिए। आप इसमें पुदीने के पत्ते या अजवाइन भी मिला सकते हैं। भाप के साथ आप अपनी डाइट में काढ़ा को भी शामिल करें। अजवायन लहसुन का काढ़ा या फिर अदरक-तुलसी का काढ़ा रोजाना पिएं। इन उपायों को अपनाकर आप मौसम बदलने पर होने वाले सर्दी-जुकाम की समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News