A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर की बीमारी बन सकती है कैंसर की वजह, बाबा रामदेव से जानें कैसे Liver को बनाएं मजबूत?

फैटी लिवर की बीमारी बन सकती है कैंसर की वजह, बाबा रामदेव से जानें कैसे Liver को बनाएं मजबूत?

भारत में फैटी लिवर की समस्या बहुत गंभीर है और तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें अपने लिवर का बेहतरीन ख्याल?

बाबा रामदेव - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बाबा रामदेव

इस समय हमारे देश में हर तीसरा शख्स फैटी लिवर का शिकार हैं। इसके बावजूद लोग इस बीमारी को हल्के में ते हैं। बता दें, इस बीमारी को नज़रअंदाज़ करना आपकी सेहत के लिए बहुत महंगा पड़ सकता है। दरअसल, लेटेस्ट स्टडी के मुताबिक लंबे वक्त तक लिवर जमा रहने वाला फैट लोगों को कैंसर का मरीज़ बना रहा है। इस स्टडी में शामिल एक तिहाई पेशेंट्स में फैटी लिवर के बाद सिरोसिस नहीं सीधे कैंसर डिटेक्ट हुआ। लेकिन लांसेट की रिपोर्ट पर यकीन करें तो इनमें से 60% मौतें रोकी जा सकती हैं। अगर बीमारी की 4 बड़ी वजह- हेपेटाइटिस B और C वायरस, एल्कोहल से जुड़ी लिवर प्रॉब्लम, मोटापा और डायबिटीज़ पर काबू पा लिया जाए तो समझिए लिवर कैंसर की गिरफ्त में आने से बच गए। ऐसे में बाबा रामदेव बता रहे हैं कि लिवर को हेल्दी बनाने के लिए करें?

लिवर क्या करता है काम?

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो एंजाइम्स, प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल बनाने, रक्त को फिल्टर करने, विषाक्त पदार्थों को निकालने, पाचन में सहायता करने और प्रतिरक्षा को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य करता है।

फैटी लिवर होने पर दिखते हैं ये लक्षण:

भारत में फैटी लिवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 साल में फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़े हैं। हर साल 1 करोड़ से ज़्यादा नए केस सामने आ रहे हैं वहीँ तक़रीबन 50 करोड़ मरीज़ हैं। ऐसे में आपका जानना ज़रूरी है की फैटी लिवर होने पर कौन से लक्षण दिखते हैं। इस बीमारी में भूख कम लगती है। इनडायजेशन की समस्या बढ़ जाती है। अक्सर उल्टी होता है साथ ही पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन आने लगती है और शरीर में लगातार थकावट रहती है। 

किन वजहों से बढ़ती है लिवर की परेशानी?

तला-भुना और मसालेदार खाना, फैटी फूड्स, जंक फूड, रिफाइंड शुगर और शराब का अधिक सेवन लिवर की समस्याओं की मुख्य वजह हैं। इस बीमारी का संबंध अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज, थायराइड, स्लीप एप्निया और इनडाइजेशन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से होता है।

हेल्दी लिवर के लिए करें ये काम

हेल्दी लिवर के लिए सेचुरेटेड फैट, ज्यादा नमक, ज्यादा मीठा, प्रोसेस्ड फूड, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और शराब से बचना चाहिए, और इसकी जगह मौसमी फल, साबुत अनाज और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News