A
Hindi News हेल्थ सर्दियों में हर समय आती रहती है सुस्ती, तो शुरू कर दीजिए इन एनर्जी बूस्टिंग फूड्स का सेवन

सर्दियों में हर समय आती रहती है सुस्ती, तो शुरू कर दीजिए इन एनर्जी बूस्टिंग फूड्स का सेवन

How to get rid of lethargic feeling: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग सुस्ती की चपेट में आ जाते हैं? आइए सुस्ती को दूर भगाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सुस्ती को कैसे दूर भगाएं?- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सुस्ती को कैसे दूर भगाएं?

सर्दियों में सुस्ती महसूस होती रहती है और इस वजह से अक्सर लोगों को अपने रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कत होती है। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में खुद को ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आपको बता दें कि खाने-पीने की कुछ चीजों में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सुस्ती को दूर भगाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

तिल और गुड़ का सेवन- दादी-नानी के जमाने से तिल और गुड़ को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन करने से न सिर्फ आपके शरीर के अंदर गर्माहट बनी रहेगी बल्कि आप ऊर्जावान भी महसूस कर पाएंगे। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फूड कॉम्बिनेशन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

खा सकते हैं ड्राई फ्रूट्स- बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर सही मात्रा में और सही तरीके से बादाम और अखरोट का सेवन किया जाए, तो शरीर को फौलाद सा मजबूत बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि ड्राई फ्रूट्स में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बचा सकते हैं।

गौर करने वाली बात- अगर आप सुस्ती को दूर कर ऊर्जा के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अमरूद खाना भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। ओट्स, चिकन और फिश जैसे सुपर फूड्स भी एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News