बढ़िया काम, बेशुमार पैसा, अच्छा परिवार और सुकून भरे पल ज़िंदगी में ये सब चीज़े होना बहुत ज़रूरी है। लेकिन ये सब ज़ीरो हैं अगर आपके पास ये 1 चीज़ नहीं है। अगर आप सेहतमंद नहीं है तो बाकी किसी चीज़ का कोई फायदा नहीं है। आज वर्ल्ड हेल्थ डे पर आप सब ये रेज़ोल्यूशन लीजिए कि सेहत आपकी पहली प्राथमिकता होगी। उसमें आप बिल्कुल समझौता नहीं करेंगे। इस रेज़ोल्यूशन को न्यू ईय़र रेज़ोल्यूशन की तरह कल-परसो करते करते भूल मत जाइएगा। अभी से इस पर अमल शुरू कर दीजिए क्योंकि मौसम ने आपकी सेहत पर अटैक करना शुरू कर दिया है। अभी अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ है और मैदानी इलाकों में पारा 43 डिग्री पार कर गया है। मौसम के तीखे तेवर देखते हुए दिल्ली-राजस्थान में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम ने इस कदर करवट बदली है कि शिमला-मनाली जैसे सर्द इलाकों में भी मई-जून वाली तपिश महसूस की जा रही है। हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सोलन इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम तो अब दिन ब दिन गर्म ही होगा और लगता है हीटवेव इस साल सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं। इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही सीधे बीमारियों के लिए एंट्री का रास्ता खोल देगी। गर्मी बढ़ने से शुगर-बीपी, हार्ट के मरीजों की टेंशन तो बढ़ती है। साथ ही सीज़नल डिजी़ज़ का हमला तेज़ हो जाता है क्योंकि गर्मी बढ़ने से शरीर को चलाने वाली तीनों बायलॉजिकल एनर्जी यानि त्रिदोष के बीच संतुलन बिगड़ जाता है। पित्त की मात्रा बढ़ जाती है और जब गर्मी से बचने के लिए फ्रिज में रखी ठंडी चीजें खाते हैं तो उससे कफ की प्रकृति बढ़ती है तो वहीं खराब खानपान गैस-एसिडिटी को ट्रिगर करता हैं। फिर त्रिदोष इम्बैलेंस होते ही आप बीमार पड़ते हैं। तो, चलिए आज तेज़ी से तपते मौसम के हिसाब से सेहत की हिफाजत के लिए लाइफ स्टाइल का गियर कैसे बदलना है ये स्वामी रामदेव से जानते हैं।
कफ के रोग
- मोटापा
- थायराइड
- सर्दी,खांसी,जुकाम
- मोतियाबिंद
- कम सुनाई देना
- आंखों का लाल होना
- डार्क सर्कल होना
पित्त के रोग
- एसिडिटी
- अल्सर
- हिंचकियां आना
- जॉन्डिस होना
वात के रोग
- घुटने में दर्द
- हड्डियों में कैविटी
- शरीर में तेज दर्द
- पैरों में ऐंठन
- कमज़ोरी
वात संतुलन - क्या खाएं?
- घी
- अदरक
- लहसुन
- दूध-मक्खन
- मूंग दाल
- राजमा
वात की परेशानी - जूस है कारगर
- हरसिंगार
- निरगुंडी
- एलोवेरा
वात संतुलन - क्या ना खाएं?
- बाजरा
- जौ, मक्का
- ठंडा जूस
- नाशपाती
- कच्चे केले
पित्त करें बैलेंस - क्या खाएं
- घी
- खीरा
- गाजर
- पत्तेदार सब्जी
- एलोवेरा जूस
पित्त दोष बैलेंस - जूस पीएं
कफ दोष बैलेंस
- श्वासारि काढ़ा
- दूध-पिपली
- त्रिकुटा पाउडर
- हल्दी-दूध-शिलाजीत
Latest Health News