A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिगड़ी लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये असरदार टिप्स, 100 साल तक सेहत पर नहीं आएगी आंच

बिगड़ी लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये असरदार टिप्स, 100 साल तक सेहत पर नहीं आएगी आंच

Improve Lifestyle By Baba Ramdev: लाइफस्टाइल कई बड़ी बीमारियों का कारण है। जिसमें डायबिटीज, मोटापा, नींद न आना और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याएं हैं। स्वामी रामदेव से जानिए खराब लाइफस्टाइल को बदलने के लिए क्या उपाय करें।

लाइफस्टाइल को कैसे बदलें?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लाइफस्टाइल को कैसे बदलें?

शरीर में कई बीमारियों की जड़ खराब लाइफस्टाइल को बताया जा रहा है। खराब हो रही लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्ट्रेस, डिप्रेशन, पेट की समस्याएं और यहां तक कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपको 100 साल तक सेहतमंद रहना है तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल बदलें। जिसमें खाना, पीना, सोना, व्यायाम और आपकी कुछ आदतें शामिल हैं। बिगड़ी लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए स्वामी रामदेव के ये टिप्स असरदार साबित हो सकते हैं। जानिए कैसे सुधारें लाइफस्टाइल?

लाइफस्टाइल कैसे सुधारें?

सुबह जल्दी कैसे उठें- सुबह जल्दी उठने के लिए आपको समय पर सोना जरूरी है। इसके लिए एक समय फिक्स कर लें। खुद को चैलेंज करें और एक टाइम टेबल बनाकर सेट कर लें। रात में पानी पीकर सोएं इससे सुबह आपकी नींद खुल जाएगी। उठकर पानी पी लें और मुंह धो लें इससे आलस्य दूर हो जाएगा। 

इन आदतों से हमेशा खुश रहेंगे- अगर आपको हैप्पी और हेल्दी लाइफ अपनानी है तो इसके लिए सबसे पहले 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। रोजाना कुछ हेल्दी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। थोड़ी देर धूप में बैठें, पार्क में टहलें, अपनी हॉबीज़ को पूरा करें, सिर की मसाज करें, योग जरूर करें और कुछ देर मेडिटेशन करें। इन आदतों से आप खुद को फ्रेश, एक्टिव और हैप्पी फील करेंगे।

वर्कआउट क्यों है जरूरी- रोजाना वर्कआउट करने से शरीर को हाई एनर्जी मिलती है। दिमाग एक्टिव रहता है और नींद में सुधार आता है। एक्सरसाइज या योग करवे से बीपी कंट्रोल होता है। इससे तनाव घटता है और वजन कंट्रोल रहता है।

स्वस्थ शरीर पाने के लिए क्या खाएं- खाने से जुड़ी हल्दी आदतें अपनाएं। जैसे रोजाना गर्म और फ्रेश खाना ही खाएं। हमेशा भूख से कम खाना खाएं और खाने में भरपूर सलाद शामिल करें। मौसमी फल और सब्जियों को आहार से जोड़ें। खाने में दही-छाछ शामिल करें। 

30 की उम्र के बाद रहें सावधान- पहले जो बीमारियां 50 साल के बाद शरीर में पैदा होती थीं वो अब 30 की उम्र के बाद ही घर करने लगी हैं। ऐसे में 30 साल के बाद बॉडी चेकअप करवाएं। महीने में 1 बार BP चेक कराएं। 6 महीने में कोलेस्ट्रॉल चेक कराएं। 3 महीने में ब्लड शुगर चेक कराएं। साल में 1 बार आंखें टेस्ट कराएं। हर साल पूरा बॉडी चेकअप कराएं। इससे समय रहते बीमारियों का पता चल जाता है और आप गंभीर मेडिकल कंडीशन से बच सकते हैं।

Latest Health News