Gandhi Jayanti 2023: गांधीजी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। चाहे बात एक अनुशासित जीवन जीने की हो या फिर अहिंसा और सत्य की राह पर चलने की, बापू से आप काफी कुछ सीख सकते हैं। अब बात अगर सिर्फ सेहतमंद रहने की करें या फिर उनकी लाइफस्टाइल की करें तो, बापू से आप यहां भी काफी कुछ सीख सकते हैं। जैसे कि उनकी डाइट में ऐसा क्या था कि वो इतने एक्टिव थे। साथ ही उनके सोने, उठने और जागने का समय जो कि ये बताता है कि दिन की शुरुआत अगर सही है तो, आप कैसे मानसिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।
गांधीजी की फिटनेस का राज-Health tips from Mahatma Gandhi in hindi
1. समय से सोना और जागना
गांधीजी की फिटनेस का सबसे राज उनके सोने और जागने के समय में है। दरअसल, आपने अगर अपना बॉडी क्लॉक सेट कर लिया तो आप काफी कुछ कर ले जाएंगे। जैसे कि Gandhiashramsevagram.org की मानें तो गांधी जी सुबह 4 बजे जग जाग जाते थे। साथ ही रात 9 बजे सो जाते थे।
2. वैष्णव भोजन लेना
गांधी जी सुबह 7 बजे नाश्ता कर लेते थे जिसमें वो बिना प्याज लहसुन वाले और बिना तेल मसालों से बना खाना खाते थे। बताया जाता है कि वो खाने में नमक और चीनी की मात्रा बहुत कम लेते थे। उनके खाने में देसी अनाज, फल और मौसमी सब्जियां ज्यादा होती थीं। बापू लंच 11 बजे ले थे और शाम को 5 बजे खाना खा लेते थे।
Image Source : socialgandhi_ji_lifestyle
3. फास्टिंग
बापू फास्टिंग बहुत ज्यादा करते थे। इससे उनका शरीर काफी एक्टिव रहता था। साथ ही बाकी लोगों की तुलना वो बिना रूके या थके अपना काम लगातार करते रहते थे। तो, आप बापू से ये भी सीख सकते हैं और हफ्ते में कम से कम एक बार तो व्रत जरूर रखें या फिर नमक और चीनी का त्याग करें।
4. मीलों पैदल चलना
बापू ब्रेकफास्ट से पहले लगभग 5 km रोज पैदल चलते थे। इसके अलावा वो आस-पास के इलाकों में पैदल जाते थे और लोगों से मिलते थे। ये चीज आपको भी सीखनी चाहिए। ऐसा करेंगे तो आप मोटापा, थायराइड, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के शिकार नहीं होंगे।
5. धूप में बैठकर तेल मसाज करना
हम लोग हमेशा विटामिन डी की बात करते है। बापू रोज 8 से 10 बजे के बीच धूप में बैठकर अपने शरीर की मालिश किया करते थे। बता दें कि ऐसी मालिश आपकी हड्डियों को हेल्दी रखने के साथ आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करती है। साथ ये तरीका आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। तो, बापू ये तमाम चीजें सीख लें और हेल्दी रहें।
Source:https://www.gandhiashramsevagram.org
Latest Health News