हवा से फैल सकता है कोरोना, WHO ने जारी की नई गाइडलाइन
हवा से फैल सकता है कोरोना, WHO ने जारी की नई गाइडलाइन
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 10, 2020 06:53 pm IST, Updated : Jul 10, 2020 06:57 pm IST
वैज्ञानिकों के द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर विश्व स्वास्थ्य संगठन से इस बात को माना कि हवा के जरिए भी कोरोना वायरस फैल सकता है। पढ़े डब्लूएचओर ने नई गाइडलाइन
Image Source : PTIकोरोना वायरस
हाल में ही 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों से इस बात का दावा किया था कि कोरोना हवा से फैल सकता है। इस दावे को उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को पत्र लिखकर पेश किया था। इसके साथ रही वैज्ञानिकों ने अपने पत्र में संगठन क द्वारा बनाए गए दिशा -निर्देशों को बदलने की भी मांग की है। जिसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जानिए इनके बारे में विस्तार से।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव का इस बारे में कहना है कि हम एयरबोर्न ट्रांसमिशन और एयरोसोल ट्रांसमिशन की संभावना से इनकार नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन से पहले कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण नाक और मुंह से फैलता है। इसके अलावा संक्रमित जगह को छुने से फैलता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी लेटेस्ट गाइडलाइन में इस बात की आशंका जताई है कि कुछ जगहों पर कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के द्वारा फैल रहा है। जिसमें भीड़ वाली जगह, रेस्टोरेंट और फिटनेस क्लास नें एरोसोल ट्रांसमिशन की बात कही गई है। इसके साथ ही यह भी कहा कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति किसी बंद कमरें में लंबे समय तक रहता हैं तो उस कमरे हवा के प्रवाह के अनुसार कोरोना फैल सकता है। इसलिए अब हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है।