फल और सब्जियां खाए बिना कोई भी नहीं रह सकता। ये सेहत के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन, आजकल बाजार में मिलावय वाले फल और सब्जियां भी आपको मिल जाएंगे। कभी-कभी इनमें भी मिलावट किया जाता है। जी हां, ज्यादा उत्पादन पाने के लिए आजकल खेती में केमिकल और फर्टिलाइजर का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। मिलावटी अनाज से कई बीमारियों का डर बना रहता है। सब्जियों पर लगे कीटों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन भी सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। ये एक बड़ी परेशानी है जिसके बारे में कम ही लोग सोचते हैं। क्योंकि मंडी से सब्जी या फल खरीदते समय सबके दिमाग में एक ही ख्याल रहता है कि जैसे-तैसे सस्ती सब्जी मिल जाए। भले ही केमिकल और फर्टिलाइजर मिली सब्जियों को खाने से आपको तुरंत इसका असर ना दिखें। लेकिन, आगे चलकर ये आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक रूप से उगाए गए फल, सब्जियां खानी चाहिए। इसलिए ऑर्गेनिक फूड एक बेहतर विकल्प है। ऑर्गेनिक फूड की जानकारी अभी ज्यादा लोगों को नहीं है। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि ऑर्गेनिक फूड को कैसे पहचाने?
Image Source : INSTAGRAM/#organicfoodORGANIC FOOD
ऐसे करें ऑर्गेनिक फूड की पहचान?
ऑर्गेनिक फूड का नाम सुनते ही फ्रेश सब्जियों का ख्याल आता है। लेकिन, सभी ताजा दिखने वाली सभी सब्जियां और फल ऑर्गेनिक नहीं होती। दरअसल, ऑर्गेनिक फूड आइटम्स सर्टिफाइड होते हैं या छपे होते हैं। इन पर सर्टिफाइड स्टिकर्स लगे होते हैं। इनका स्वाद भी नॉर्मल फूड से थोड़ा अलग होता है। खास बात ये है कि ऑर्गेनिक सब्जियां गलने में ज्यादा टाइम नहीं लेतीं और जल्दी पक जाती हैं।
बीमारियों को कैसे दूर रखता है ऑर्गैनिक फूड?
ऑर्गेनिक फूड में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को हर जरूरी पोषण पहुंचाते हैं। जैविक खेती या ऑर्गेनिक फॉर्मिंग में सभी फल और सब्जियों को मिट्टी में उगाया जाता है। साथ ही इनमें किसी भी तरह की दवाई का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस वजह से इन उत्पादों में विटामिन्स और मिनरल्स ज्यादा होते हैं जो दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर की समस्या, माइग्रेन, मधुमेह और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव करते हैं। फैट फ्री होने के कारण ऑर्गेनिक फूड खाने से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।
Image Source : INSTAGRAM/garden_with_nancyFRESH ORGANIC FOOD
महंगे क्यों होते हैं ऑर्गेनिक फूड?
ऑर्गनिक फूड्स की दो बड़ी खासियत है, पहली ये कि इसमें आम फूड्स के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। दूसरी ये कि यह केमिकल युक्त नहीं होते हैं। इसके अलावा ऑर्गनिक फूड्स के साइड इफेक्ट्स ना के बराबर होते हैं। इसी कारण आम फूड्स के मुकाबले ये काफी ज्यादा महंगे होते हैं।
ऑर्गेनिक उत्पादों में एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं क्योंकि कीटनाशकों के केमिकल उन अलग-अलग पोषक तत्वों को प्रभावित नहीं कर पाते, जो आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं। नुकसानदायक केमिकल ना होने से बिना ऑर्गेनिक उत्पाद मिट्टी, हवा और पानी को कम से कम नुकसान पहुंचाते हैं।
Latest Health News