1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज से तुरंत पाना चाहते हैं छुटकारा तो इन चीजों का करें सेवन, पेट से जुड़े रोगों के लिए कारगर हैं ये घरेलू उपाय

कब्ज से तुरंत पाना चाहते हैं छुटकारा तो इन चीजों का करें सेवन, पेट से जुड़े रोगों के लिए कारगर हैं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2021 12:18 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 12:18 pm IST

अगर आप भी पेट से जुड़े रोगों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो स्वामी रामदेव ने बताया है कि कब्ज से कैसे बचा जा सकता है।

कब्ज एक ऐसी समस्या है, जो आमतौर पर किसी भी उम्र के लोगों को होता है। बदलते लाइफस्टाइल, खाने-पीने का ध्यान नहीं रखना, लंबे वक्त तक बैठे रहना, पानी कम पीना, व्यायाम नहीं करना और कम नींद लेने से डाइजेशन बिगड़ जाता है। सर्दियों में कॉन्स्टिपेशन की समस्या बड़ी परेशानी बन जाती है। एसिडिटी की प्रॉब्लम को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि आंतों में सूजन आने लगती है। वजन घटने लगता है। भूख कम लगती है। कोलाइटिस, गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स और पाइल्स जैसी गंभीर बीमारियां तक हो जाती हैं। 

अगर आप भी पेट से जुड़े रोगों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो स्वामी रामदेव ने बताया है कि कब्ज से कैसे बचा जा सकता है। उनका कहना है कि खाने को चबा-चबाकर खाने से, खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से और इसी तरह से कुछ और टिप्स अपनाकर कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।  

कब्ज, खट्टी डकार और पेट से जुड़ी समस्याओं से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए कारगर इलाज

स्वामी रामदेव ने कुछ टिप्स दिए हैं, जिन्हें अपनाकर कब्ज से बचा जा सकता है:  

खाना चबा-चबा कर खाएं।

खाना ना ज्यादा खाएं और ना कम। 
खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं। 
सुबह दही और दोपहर में छाछ पिएं। 
रात में खाने के 1 घंटे बाद दूध पिएं। 
दूध के साथ नमकीन चीजें ना खाएं। 
रात में दही और छाछ बिल्कुल ना लें। 
पहले सलाद और फल फिर भोजन करें। 
हरी चीजों का सेवन बिना पकाए करें। 
आंवला का रस ताजा निकालकर पिएं। 
आंवला, एलोवेरा, व्हीटग्रास का रस पिएं। 
खाने में नियम से अंकुरित अनाज लें। 

अगर आप लंबे समय से कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं तो स्वामी रामदेव ने आयुर्वेदिक उपचार बताए हैं: 

योग से पाएं चेहरे पर ग्लो, मिलेगा झड़ते बालों से छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानिए स्किन-हेयर के लिए असरदार उपाय ​

त्रिफला का नियमित सेवन करें। 
कब्ज दूर करने वाला चूर्ण हमेशा ना खाएं।
सनायपत्ती कभी ना खाएं, आंत डैमेज होती है। 
सनायपत्ती से कोलाइटिस भी हो सकती है। 
आंवला, एलोवेरा का जूस सुबह-शाम लें। 
आंवला और एलोवेरा का जूस सुबह-शाम लें। 
लौकी का जूस और सूप रोज पिएं। 
कब्ज में गोधन अर्क बेहद कारगर है । 
अभयारिष्ट के सेवन से कब्ज दूर होता है। 
हरितकी चूसना भी कब्ज में फायदेमंद है। 
अतिबला का पत्ता कब्ज को ठीक करता है। 

आप बिना डॉक्टर के पास जाए घर पर ही कब्ज का इलाज कर सकते हैं। जानिए कब्ज में घरेलू उपाय:

रात में अंजीर भिगोकर सुबह खाली पेट लें। 
मुनक्का भिगोकर सुबह लेना भी फायदेमंद है।
रात में त्रिफला गुनगुने पानी के साथ लें। 
रात में 2 चम्मच ईसबगोल दूध के साथ लें। 
गुलाब की पंखुड़ी को शहद में कूटकर खाएं। 
मिश्री में कुटा हुआ गुलकंद ना खाएं। 
एलोवेरा की बर्फी और खीर फायदेमंद है। 

इसके अलावा स्वामी रामदेव ने बताया है कि सर्दियों में मिक्स जूस पीने के कई फायदे होते हैं। खासतौर पर कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है। 

गाजर, चुकंदर, लौकी, सेब, अनार 
मिक्स जूस सर्दियों में बेहद फायदेमंद है। 
मिक्स जूस से कब्ज की परेशानी दूर होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।