A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चिलचिलाती गर्मी से मसल्स में आने लगती हैं ऐंठन, बाबा रामदेव से जानें इस मौसम में नर्व्स-मसल्स का कैसे रखें ख्याल?

चिलचिलाती गर्मी से मसल्स में आने लगती हैं ऐंठन, बाबा रामदेव से जानें इस मौसम में नर्व्स-मसल्स का कैसे रखें ख्याल?

गर्मी का असर मसल्स पर भी दिखता है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी से मसल्स ऐंठने लगती हैं इससे बीपी लो हो जाती है और मसल्स में क्रैंप आते हैं लेकिन ब्लड सर्कुलेशन मेंटेन रखते हैं तो मसल्स रिलेक्स करने में मदद मिलती है और इसके लिए जरूरी है कि आप रोज योग करें।

गर्मी से मांसपेशियों में ऐंठन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL गर्मी से मांसपेशियों में ऐंठन

गर्मी सिर चढ़कर बोलने लगी है। सुबह से ही लो एनर्जी फील होती है चिड़चिड़ापन महसूस होता है बात-बात पर गुस्सा आता है। मूड ऑफ रहता है। इसका सबसे बुरा असर शरीर की नस-नाड़ी पर पड़ता है। गर्मी का मौसम सर्कुलेटरी सिस्टम के लिए आफत भरा होता है। पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसका असर ब्लड सप्लाई पर पड़ता है। फिर इससे नसों में जलन-अकड़न-उलझन बढ़ जाती है। ब्लड गाढ़ा होने से खून के थक्के जमने लगते हैं क्लॉटिंग से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। 

वैसे गर्मी का साइड इफेक्ट मसल्स पर भी दिखता है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी से मसल्स ऐंठने लगती हैं इससे BP लो हो जाता है और मसल्स में क्रैंप आते हैं लेकिन ब्लड सर्कुलेशन मेंटेन रखते हैं तो मसल्स रिलेक्स करने में मदद मिलती है और इसके लिए जरूरी है कि आप रोज योग करें। तो चलिए, गर्मी के मौसम में रोज अलग-अलग एक्टिविटी से शरीर में एनर्जी भरने के साथ नर्व्स-मसल्स को कैसे तमाम खतरों से बचाएं ये योगगुरु स्वामी रामदेव से जानते हैं।

मसल्स में दिक्कत

  • ब्लड फ्लो रुकने से 
  • नसों पर दबाव पड़ने से
  • पोषक तत्व की कमी से

मसल्स की कमजोरी - कैसे करें दूर?

  • रोजाना व्यायाम करें 
  • विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं 
  • दिन में 4-5 लीटर पानी पीएं 
  • आंवले का सेवन करें 

नसों का रखें ख्याल

  • वज़न  कंट्रोल
  • कम नमक 
  • कम चीनी
  • टाइट कपड़े ना पहने

नसों के लिए फायदेमंद

  • लौकी 
  • नींबू
  • संतरा
  • छाछ-लस्सी
  • मिक्स दालें

गर्मी में रामबाण - मिट्टी के लेप

  • मुल्तानी मिट्टी 
  • एलोवेरा
  • हल्दी
  • कपूर
  • नीम
  • गुग्गुल

नर्व्स बनेंगे मजबूत 

  • गिलोय 
  • अश्वगंधा
  • गुग्गुल
  • गोखरू 
  • पुनर्नवा

 

Latest Health News