A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी-धूल-बरसात लिवर के लिए बने अभिशाप, स्वामी रामदेव से जानें Liver को स्वस्थ रखने के उपाय

गर्मी-धूल-बरसात लिवर के लिए बने अभिशाप, स्वामी रामदेव से जानें Liver को स्वस्थ रखने के उपाय

दिल्ली एनसीआर का मौसम पिछले कुछ दिनों से पल-पल बदल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी पड़ती है तो शाम होते ही बादल छाने लगते हैं। रात में आंधी, बारिश और ओले पड़ जाते हैं। मौसम का बिगड़ता खेल सेहत का खेल भी बिगाड़ रहा है। इससे लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्वामी रामदेव से जानिए लिवर को हेल्दी रखने के तरीके।

लिवर को कैसे स्वस्थ बनाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लिवर को कैसे स्वस्थ बनाएं

पिछले कुछ दिनों से मौसम पल-पल बदल रहा है। पूरे दिन उमस भरी गर्मी परेशान करती है, धूल भरी आंधी चलती है और फिर बारिश के हालात बनते हैं। चार-पांच दिन से तो कम-ओ-बेश यही चल रहा है। आदमी इस बात से कन्फ्यूज है कि मौसम गर्मी का है या बरसात का। लेकिन उमस, बारिश और धूल का यही खेल सेहत बिगाड़ रहा है। इसके 'खतरनाक कॉम्बो अटैक' से बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल करने वाले ऑर्गन्स फेल हो रहे हैं। नतीजा शरीर कंडीशन के हिसाब से ढल नहीं पाता जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। और फिर शुरु होता है वायरल-बैक्टीरियल-फंगल इंफेक्शन का जानलेवा खेल, जो इस बिगड़े मौसम में एक्टिव हो जाते हैं। इससे लोग कॉमन फ्लू यानि सिर दर्द, बदन दर्द, बुखार, जुकाम, खांसी, गले में इंफेक्शन के शिकार होते हैं।

तो हवा में उड़ती धूल वायरल डिजीज का खतरा भी बढ़ा देती है। अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से परेशान लोगों के लिए ये बेहद खतरनाक है। टेम्परेचर भले नॉर्मल से कुछ कम हो लेकिन हवा में नमी से 'ह्यूमिड हीट'--रेस्पिरेटरी सिस्टम, मांसपेशियों, हड्डियों और हार्ट पर भी बुरा असर डालती है। लेकिन जो सबसे दिक्कत देने वाले हैं वो हैं जॉन्डिस और एक्यूट वायरल हेपेटाइटिस के बढ़ते मामले। क्योंकि नमी और धूल की वजह से हाइजीन कॉम्प्रोमाइज होते हैं। 

वैसे आपको बताएं वक्त-बे-वक्त आने वाली ऐसी परेशानियों से बचाने में योग और आयुर्वेद का कोई तोड़ नहीं है। नेचुरल तरीके से कैसे आप वायरल-बैक्टीरियल इंफेक्शन को मात दे सकते हैं। ये बताने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव से जानते हैं कैसे इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं और बीमारियों को दूर भगाएं।

उमस-बारिश-धूल 'खतरनाक कॉम्बो'
  • हीट स्ट्रोक
  • डिहाइड्रेशन
  • दिल पर दबाव
  • तेज धड़कन
  • संक्रमण
  • इम्यूनिटी कमजोर
बिगड़ा मौसम और बैक्टीरियल इंफेक्शन
  • सिर दर्द
  • कॉमन फ्लू
  • बदन दर्द
  • बुखार
  • खांसी-जुकाम
  • गले में इंफेक्शन 
बिगड़ा मौसम सेहत पर बुरा असर
  • वायरल इंफेक्शन
  • अस्थमा ट्रिगर
  • COPD   ट्रिगर
  • सांसों में दिक्कत
  • बोन्स-मसल्स पेन
  • दिल पर बुरा असर
हेपेटाइटिस से सावधान !
  • हेपेटाइटिस के 5 स्ट्रेन
  • खाने पीने से पेटाइटिस A-E फैलते हैं
हेपेटाइटिस के लक्षण
  • यूरिन का पीला रंग
  • ज्यादा थकान
  • पेट दर्द
  • उल्टियां
  • पीली आंखें
  • पीली स्किन 
लिवर का काम 
  • 500 से ज्यादा काम
  • एंजाइम्स बनाना
  • ब्लड फिल्टर करना
  • टॉक्सिंस निकालना
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
  • डाइजेशन
  • प्रोटीन बनाना
  • इम्यूनिटी बढ़ाना
लिवर बचाने के लिए क्या करें
  • शुगर कंट्रोल करें
  • वज़न कम करें
  • लाइफस्टाइल बदले
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं
खतरे में लिवर क्या है वजह
  • हाई बीपी       
  • हाई शुगर          
  • हाई कोलेस्ट्रॉल
लिवर का रखें ख्याल 
  • यंग एज से रखें लिवर का ख्याल
  • शाकाहारी खाने से लिवर प्रॉब्लम कम
  • प्लांट बेस्ड फूड से फैटी लिवर ठीक

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News