Powerfood: लौकी में पानी की अच्छी मात्रा होती है। साइंस की मानें तो इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है और इसलिए इसे खाना पाचन क्रिया को तेज करने का काम करता है। पर इसके अलावा भाी लौकी को लेकर कई और फायदे भी हैं। जैसे कि लौकी आपके पाचन क्रिया को तेज करता है और आपके मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसके अलावा इसकी प्रकृति ठंडी है जिस वजह से ये पेट और शरीर के लिए और अच्छी सब्जी मानी जाती है। लौकी में फाइबर और रफेज की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि आपके वजन को संतुलित रखने और कई बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है। तो, आइए जानते हैं लौकी क्यों पावरफुड है।
इन स्थितियों में फायदेमंद है लौकी
1. हाई कोलेस्ट्रॉल में लौकी
लौकी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। लौकी का जूस पीने से फैट और लिपिड प्रोटीन में कमी आतीहै। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ा सकता है। लौकी में मौजूद आहार फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। लौकी में पाया जाने वाला फाइटोकेमिकल सैपोनिन लिपोप्रोटीन गतिविधि को बढ़ा सकता है और खून से हानिकारक फैटी एसिड को हटाने में मदद करता है।
2. हाई यूरिक एसिड में लौकी
अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको लौकी खाना चाहिए। इसका फाइबर और रफेज अपने साथ यूरिक एसिड के कणों को बाहर लाता है और इन्हें शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
3. हाई ब्लड शुगर में लौकी
हाई ब्लड शुगर के रोगियों के लिए लौकी का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं और पेंनक्रियाज सेल्स के काम काज में तेजी लाते हैं। इस वजह से डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Image Source : social bottle gourd
4. पित्त कम करता है लौकी
पित्त कम करने में लौकी सेवन बहुत फायदेमंद है। ये पेट को ठंडा करने के साथ एसिड बाइल जूस को कम करता है और इस तरह एसिडिटी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के साथ पीएच बैलेंस करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से लौकी सेहते के लिए फायदेमंद है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News