अमरूद के फायदे: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दिल की बीमारी दे सकती है। इसकी वजह से आपको दिल का दौरा पड़ सकता है या फिर हमेशा हाई बीपी की समस्या बनी रह सकती है। ऐसे में इस फल का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। दरअसल, इस फल में कई एंटीऑक्सीडेंट के साथ कुछ खास विटामिन और फाइबर भी होते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में इस फल को खाने के फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल में अमरूद खाने के फायदे-Guava in high cholesterol
1. हाई फाइबर से भरपूर है अमरूद
हाई कोलेस्ट्रॉल में अमरूद (guava in high cholesterol) का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। पहले तो ये हाई फाइबर से भरपूर है जो कि कोलेस्ट्रॉल को खून से खींचकर बाहर निकालने का काम करता है। ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल के कणों को अपने अंदर सोख लेता है और अपने साथ इसे बाहर लाने में मदद करता है। इस प्रकार से ये बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है।
2. विटामिन सी से भरपूर
हाई कोलेस्ट्रॉल में अमरूद खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और एक क्लींनजर की भूमिका निभाता है। इसके अलावा ये खून को साफ करने में भी मदद करता है और दिल समेत कई अंगों के लिए फायदेमंद है। तो, इस कारण से लो डेंसिटी वाले फैट के कणों को कम करने के लिए आपको हाई कोलेस्ट्रॉल में अमरूद खाना चाहिए।
Image Source : socialguava benefits
3. दिल के लिए फायदेमंद है ये फल
अमरूद में कई प्रकार के पॉलीफेनोल्स होते हैं जो कि एंटक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये आपकी धमनियों को चौड़ा करने के साथ रक्त के प्रवाह को सही करते हैं। इसके अलावा ये धमनियों की दीवारों को भी हेल्दी रखते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद मिलती है। इन तमाम कारणों से आपको दिल को हेल्दी रखने के लिए अमरूद खाना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News